*उन्नाव में बाइक लूट और ज्वैलरी लूट कांट पुलिस द्वारा 24 घन्टे में सफल खुलासे के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को व्यापार मंडल ने किया सम्मानित।*
उन्नाव पुलिस ने जिले में हुई बाइक लूट और ज्वैलर्स दुकान में डकैती की घटनाओं का 24 घन्टे में सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और जीआरपी-आरपीएफ के समन्वय से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसको लेकर सोमवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर पुलिस अधीक्षक समेत पूरी टीम को पटका पहना कर सम्मानित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि 19 मई को थाना बीघापुर और अचलगंज क्षेत्र में बाइक लूट की दो घटनाएं हुई थीं। इसके अगले दिन 20 मई को कोतवाली क्षेत्र स्थित एक ज्वैलर्स दुकान में डकैती की वारदात सामने आई। पुलिस जांच में सामने आया कि चारों आरोपी इन दोनों घटनाओं में शामिल थे। मामले को गंभीरता से देखते हुए एसओजी टीम, संबंधित थाना पुलिस, एडिशनल एसपी उत्तरी और सीओ सिटी के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने लगातार लोकेशन ट्रैकिंग और सीसीटीवी जांच शुरू की। जांच में पता चला कि पुलिस की सख्त चेकिंग शुरू होने के बाद आरोपियों ने गंगाघाट थाना क्षेत्र में लूटी गई दोनों बाइकें छोड़ दी थीं। पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा करते हुए कानपुर रेलवे स्टेशन तक पहुँच गयी। वहां आरपीएफ के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए जिसमें आरोपी ट्रेन से जाते दिखाई दिए। देर रात करीब तीन से साढ़े तीन बजे पुलिस को अहम सुराग मिले। इसके बाद जीआरपी की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सभी बाइकें और ज्वैलर्स दुकान से लूटा गया पूरा सामान बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही इस खुलासे से ब्यापारियों में भी खुशी की लहर देखने को मिली जिसके बाद ब्यापार मंडल के पदाधिकारी रजनीकांत अपने साथियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँच कर पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह और एडिशनल एसपी अखिलेश सिंह और सीओ सिटी दीपक यादव समेत पूरी टीम को पटका पहना कर सम्मानित किया।
बाइट -जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




