वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति।बरेली।

***********************
*हर पक्षी को मिले दाना पानी।*
*घर -घर की हो यही कहानी।।*
***********************
बरेलीआज वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति बरेली की ओर से 350 जरूरतमंद लोगों को नव दुर्गा मंदिर सिलेक्शन प्वाइंट के पास छोले चावल हलवा की भोजन सेवा की गई तथा समिति के सभी उपस्थित लगभग 40 सदस्यों एवं अन्य अतिथियों को पानी के कुंडे( पक्षी जल हेतु मिट्टी के सकोरे) वितरित किए गए तथा शपथ ग्रहण कराई गई कि
*हर पक्षी के लिए हो दाना पानी।*
*घर – घर की हो यही कहानी।।*
इस अवसर पर एस के कपूर महा मंत्री,विश्वनी देव अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष,प्रभाकर मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वी के मिश्रा कोषाध्यक्ष, पवन अग्रवाल,विश्वजीत कैला,दीपक श्रीवास्तव,राकेश बाबू सक्सेना, बी एस सिन्हा,राजेश सक्सेना,ए के सिन्हा,आर के खंडेलवाल,अनिल सक्सेना,डॉ तिलक राज कक्कड़, जे पी गुप्ता श्रीमती अचला गुप्ता,राजीव कांत अग्रवाल,श्रीमती अनिता अग्रवाल,संदीप अग्रवाल,दीपक श्रीवास्तव, सुनील रस्तोगी, दिनेश अग्रवाल तथा गणमान्य व्यक्तियों में यू जी रस्तोगी, राकेश कपूर तथा आनंद अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी ने इस समाज उपयोगी कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करी।
एस के कपूर
महामंत्री
8218685464
9897071046
23 मई 2026
वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति।बरेली।
Leave a comment
Leave a comment




