सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय शिमला द्वारा रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय शिमला द्वारा दिनांक 22 मई 2026 को पंथाघाटी, शिमला में रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रमुख श्री अंकित बरवाल द्वारा की गई।
इस अवसर पर स्थानीय व्यापार एवं व्यवसाय जगत से जुड़े गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें श्री मनीष मेहता,होटल ग्रैंड मधुशाला के मालिक एवं श्री विदित जैन, प्रतिष्ठित व्यवसायी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों एवं स्थानीय नागरिकों को बैंक की विभिन्न रिटेल ऋण योजनाओं जैसे गृह ऋण, वाहन ऋण एवं अन्य बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित लोगों ने बैंक की ग्राहक-केंद्रित सेवाओं एवं सरल ऋण प्रक्रिया की सराहना की।
कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि के रूप में “तारादेवी एन्क्लेव, शिमला” के साथ बिल्डर टाई-अप भी मौके पर संपन्न किया गया, जिससे क्षेत्र के ग्राहकों को आवासीय ऋण सुविधाओं का लाभ और अधिक सरलता से प्राप्त हो सकेगा।
क्षेत्रीय प्रमुख श्री अंकित बरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप त्वरित एवं सहज बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा ऐसे आउटरीच कार्यक्रम बैंक एवं ग्राहकों के बीच विश्वास को और सुदृढ़ बनाते हैं।
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधकों, बैंक अधिकारियों, स्थानीय उद्यमियों एवं बड़ी संख्या में ग्राहकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
राजेंद्र करनाल के रिपोर्ट




