*फर्जी जमानत कराने वाला आरोपी आगरा से गिरफ्तार*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर कमिश्नरेट की कोतवाली पुलिस ने फर्जी जमानत और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए कोर्ट से जमानत कराने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आगरा से दबोचा गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र सिंह जींद का रहने वाला है और वर्ष 2020 में दर्ज धोखाधड़ी, जालसाजी एवं फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मुकदमे में वांछित चल रहा था।
जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले से चोरी, गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क की भी जांच कर रही है।




