*कानपुर में अडानी की बड़ी एंट्री, KFCL डील से लॉजिस्टिक्स सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर के औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़ी कारोबारी हलचल देखने को मिली है। Adani Ports and Special Economic Zone Limited ने Jaypee Fertilizers & Industries Limited का 100 प्रतिशत अधिग्रहण करीब ₹1500 करोड़ में करने का फैसला लिया है। इस डील के जरिए अडानी समूह को Kanpur Fertilizers and Chemicals Limited पर अप्रत्यक्ष नियंत्रण मिलेगा।
बताया जा रहा है कि KFCL के पास कानपुर में लगभग 243 एकड़ औद्योगिक और व्यावसायिक भूमि है, जिसे अडानी समूह लॉजिस्टिक्स पार्क और वेयरहाउसिंग हब के रूप में विकसित करने की तैयारी में है। इससे उत्तर भारत में सप्लाई चेन और माल परिवहन नेटवर्क को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जानकारों का मानना है कि अडानी पोर्ट्स की एंट्री से कानपुर में औद्योगिक निवेश, रोजगार और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों को नई गति मिलेगी। कंपनी का लक्ष्य अपने मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क नेटवर्क को बढ़ाने और वेयरहाउसिंग क्षमता को कई गुना विस्तार देने का है।
वहीं दूसरी ओर बिहार में आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। Sudha Dairy ने दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें लागू होने के बाद घरेलू बजट पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।




