💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, लखनऊ के सभी जज साइकिल से आज कोर्ट जाएंगे, जिला जज के आवास से निकलेंगे 70 से अधिक जज, हाईकोर्ट के जज भी साथ रहेंगे मौजूद, पीएम की अपील के बाद साइकिल से जाएंगे कोर्ट
➡लखनऊ, सड़क किनारे मिला युवक का शव, कैंपल रोड पर पड़ा मिला शव, क्षेत्रवासियों ने पुलिस को दी सूचना, मृतक कूड़ा बिनने का करता था काम, सड़क किनारे ही रहता था युवक, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, सहादतगंज थाना क्षेत्र का मामला
➡लखनऊ, लखनऊ में बिजली कटौती से लोग परेशान, रात होते ही कई इलाकों में बिजली संकट शुरू, फैजुल्लागंज, जानकीपुरम में समस्या बढ़ी, इंदिरा नगर सेक्टर-25 में समस्या बढ़ी, पावर हाउस पर लोगों की भारी भीड़ जुटी, गर्मी में बार-बार बिजली जाने से लोग नाराज़
➡सुल्तानपुर, महावीर पेट्रोल पंप पर जमकर मारपीट, दो युवकों के बीच बेल्ट से किया वार, मारपीट के दौरान पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़, हंगामे के बीच मौके पर नहीं पहुंची पुलिस, नगर कोतवाली क्षेत्र के महावीर पेट्रोल पंप का मामला
➡सहारनपुर, DIG ऑफिस के बाहर सड़क जाम करने मामला, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, 7 लोगों को नामजद किया गया, 25 अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज, सड़क बाधित करने का आरोप लगाया गया
➡लखीमपुर, दामाद ने ससुर को उतारा मौत के घाट, लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की, हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं, आरोपी दामाद वारदात के बाद फरार, खीरी क्षेत्र के खीरी जिंसी टोला का मामला
➡आगरा, बिजलीघर चौराहे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध ठेले, खोखे और अतिक्रमण हटाए गए, बिजलीघर चौराहा घोषित हुआ ‘नो वेंडिंग ज़ोन’, 50 मीटर दायरे में व्यापारिक गतिविधियां प्रतिबंधित, यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर चला अभियान, जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस सख्त
➡बलरामपुर, सीएमओ आफिस का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार, वरिष्ठ सहायक 5 हजार की रिश्वत लेते अरेस्ट, मेडिकल बिल पास कराने के नाम पर मांगे थी घूस, भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने रंगे हाथों पकड़ा, वरिष्ठ सहायक मोहनलाल जायसवाल गिरफ्तार, समाज कल्याण के सुपरवाइजर ने की थी शिकायत, शिवचरन ने रिश्वत मांगने का लगाया था आरोप
➡आगरा, देह व्यापार मामले में वांछित आरोपी अरेस्ट, लड़कियों से कराया जा रहा था देह व्यापार, ताज पेइंग गेस्ट हाउस पर मारा था छापा, एसीपी सैंया, एएचटीयू टीम ने की थी कार्रवाई, छापेमारी में 2 बालिकाओं को कराया था मुक्त, 1 पुरुष और 1 महिला आरोपी हो चुके अरेस्ट, मामले में अजय अरेस्ट कर भेजा गया जेल, थाना एकता क्षेत्र का मामला
➡आगरा, सांसद कंगना रनौत प्रकरण में नया मोड़, कंगना रनौत के वकील ने भेजा कानूनी नोटिस, वकील रमाशंकर शर्मा पर मानहानि का आरोप, 15 दिन में सार्वजनिक माफीनामा मांगने की बात, दबाव बनाने के लिए भेजा नोटिस- रमाशंकर, किसानों पर टिप्पणी मामले में कोर्ट में लंबित परिवाद
➡कन्नौज, तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, ट्रैक्टर की चपेट में आया बाइक सवार, घटना में कुल 4 लोग हुए घायल, छिबरामऊ कोतवाली के सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र का मामला
➡मुज़फ्फरनगर, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में लुटेरा गोली लगने से घायल, बदमाश फरमान के दो साथी कॉम्बिंग में अरेस्ट, पिछले दिनों तीनों बदमाशों ने की थी लूट, कब्जे से लूट का फोन, 2100 रुपये बरामद, 3 तमंचे, कारतूस और बाइक भी बरामद, थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के हुई मुठभेड़
➡सहारनपुर, बढ़ती गर्मी देखते हुए DM का बड़ा आदेश, कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूल रहेंगे बंद, अगले आदेश तक स्कूल बंद रखने के निर्देश
➡रायबरेली, बिजली कटौती पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, कटघर पावर हाउस पहुंचे दर्जनों ग्रामीण, रोस्टिंग के नाम पर बिजली गुल रहने का आरोप, ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर लगाया आरोप, ड्यूटी पर शराब पीने का लगाया आरोप, ग्रामीणों, कर्मचारियों के बीच हुई नोकझोंक, हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, डलमऊ क्षेत्र के कटघर पावर हाउस का मामला
➡रायबरेली, कार ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में पांच लोग गंभीर घायल, ऑटो चालक भी हादसे में घायल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, हादसे के बाद कार चालक फरार, शहर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट की घटना
➡फिरोजाबाद, भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, बस और टैंकर की जोरदार टक्कर, टक्कर के बाद बस में लगी आग, हादसे में बस के ड्राइवर, कंडेक्टर की मौत, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, ड्राइवर को नींद आने पर हुआ हादसा, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसा
➡गोरखपुर, CM का गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन आज, दूसरे दिन सीएम पूजा अर्चना, गौ सेवा करेंगे, आज सीएम लगाएंगे जनता दर्शन कार्यक्रम, कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण,शिलान्यास
➡कानपुर, INIFD, IFM अकादमी के नए परिसर उद्घाटन आज, मंत्री राकेश सचान और सुरेंद्र मैथानी होंगे शामिल, मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया उद्घाटन में रहेंगी मौजूद
➡देवरिया, आज देवरिया दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, भीमपुर गौरा में परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सुबह 10.25 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे CM योगी, 11.30 बजे तक जनसभा व परियोजनाओं का लोकार्पण, CM के दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी की तैयारियां




