💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया का आज आखिरी दिन, बृहस्पतिवार तक ऑनलाइन स्वगणना फॉर्म भर सकेंगे लोग, प्रदेश में अब तक 44 लाख लोगों ने भरे स्वगणना फॉर्म, 7 मई से शुरू हुई थी ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया, ce.census.gov.in पोर्टल पर परिवार का मुखिया भर रहे फॉर्म
➡दिल्ली, RJD सांसद और AAP सांसद की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, मनोज झा और संजय सिंह करेंगे ज्वॉइंट प्रेसवार्ता, आज 3 बजे कांस्टिट्यूशन क्लब में करेंगे प्रेसवार्ता
➡अलीगढ़, विद्युत विभाग की लापरवाही पर बड़ा बवाल, 3 दिन से बिजली आपूर्ति ठप, लोग आक्रोशित, लोगों ने विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव, प्रदर्शन, क्षत्रिय करणी सेना के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान रहे मौजूद, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा, पुलिस ने लोगों को समझाकर कराया शांत, थाना बन्ना देवी क्षेत्र का है पूरा मामला
➡बरेली, संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी महिला, पड़ोसियों ने आग बुझाकर महिला को बचाया, महिला को सीएचसी मीरगंज में भर्ती कराया, पुलिस आसपास के CCTV कैमरे खंगाल रही, मीरगंज थाना क्षेत्र के चुरई दलतपुरपुर की घटना
➡उन्नाव, बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सैकड़ों ग्रामीणों ने डीएम आवास का किया घेराव, प्रशासन, बिजली विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया आरोप, कई शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कोई सुनवाई, DM घनश्याम मीणा के आवास के बाहर का मामला
➡बहराइच, अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, JCB,2 डंपर,4 ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया सीज, शहर के 32 थाना क्षेत्रों में चला अभियान, कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, दरगाह क्षेत्र में कार्रवाई, तहसीलदार अनिरुद्ध की अगुवाई में कार्रवाई, नायब तहसीलदार सुरेंद्र भी रहे मौजूद
➡आगरा, नशे में धुत बेटे ने की पिता की हत्या, 1500 रुपए के लिए की पिता की हत्या, दिल्ली जाने के लिए बेटे ने मांगे थे पैसे, पैसे ना देने पर बेटे ने कर दी हत्या, डॉक्टर ने पिता को मृत किया घोषित, आरोपी बेटा धर्मवीर पुलिस हिरासत में, एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर का मामला
➡मेरठ, अशोका फ्लोर मिल में भीषण आग लगी, आग ने पूरी मिल को चपेट में लिया, 2 कर्मचारियों ने पहली मंजिल से लगाई छलांग, आग से बचने के लिए लगाई छलांग, छलांग लगाने से दोनों कर्मचारी घायल, फायर विभाग का कर्मचारी नितिन भी घायल, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र का मामला
➡बहराइच, रूपईडीहा पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप, MLA सरोज सोनकर के रिश्तेदार का शव लटका मिला, पुलिस ने हैंगिंग बताते हुए पोस्टमार्टम कराया, परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया, ग्राम प्रधान समेत कई लोगों पर हत्या का आरोप, 5 नामजद, 7-8 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई, बहराइच के रूपईडीहा थाना क्षेत्र का मामला
➡बहराइच, BJP MLA अनुपमा जायसवाल का बयान, चेहरा जलने के बाद पहली बार आया बयान, अखिलेश का पुतला फूंकने से हुआ था हादसा, पुतला फटने से झुलसा था MLA का चेहरा, अखिलेश ने अस्पताल पहुंचकर जाना था हाल, हर जगह से शीशा हटा दिया गया- अनुपमा, मेरा चेहरा जला, मै डरी, मेरा परिवार डरा- अनुपमा, उस दर्द को मैं शब्दों में नहीं कर सकती बना-MLA, ‘अभी कुछ दिन और लगेगा मुझे वापस लौटने में’
➡गोंडा, महिला हाईटेंशन टावर पर चढ़ी, पति की बेवफाई से नाराज थी महिला, महिला ने पति को बुलाने की रखी मांग, पति पर दूसरी महिला के साथ रहने का आरोप, महिला ने सास-ससुर पर लगाया आरोप, 10 दिन पहले थाने में की थी शिकायत, सुनवाई न होने पर उठाया आत्मघाती कदम, नवाबगंज के जैतपुर मांझा गांव का मामला
➡हापुड़, किशोरी की छत से गिरने से मौत, छत पर सो रही थी किशोरी, पुलिस को बिना बताए हुआ अंतिम संस्कार, थाना देहात क्षेत्र के मुरादपुर का मामला
➡हापुड़, दो बच्चों को जहरीला दूध देने का आरोप, भाई की तलाकशुदा पत्नी पर आरोप, दोनों बच्चों की बिगड़ी तबियत, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत, बहादुरगढ़ क्षेत्र के रझेटी का मामला
➡हापुड़, युवक का कार सवारों ने किया अपहरण, तमंचे के बल पर युवक का अपहरण, मारपीट कर युवक से लूटी नगदी, 4 बदमाशों पर घटना को अंजाम देने का आरोप, थाना सिम्भावली क्षेत्र का मामला
➡गोंडा, खाली प्लॉट में युवक की लाश मिली, शव करीब एक हफ्ते पुराना बताया जा रहा, युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी, कर्नलगंज के लखनऊ हाईवे स्थित भंभुवा का मामला




