*शुक्लागंज ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार पर विशाल सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का किया गया आयोजन।*
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
शुक्लागंज। ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर राजधानी मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व सभासद एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश गुप्ता (गोल्डी जी) द्वारा विशाल सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसके पश्चात विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।




