By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > Uncategorized > *सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
Uncategorized

*सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

timesandspace
Last updated: 2026/05/19 at 11:32 AM
timesandspace
Share
8 Min Read
featured image
SHARE

💁🏻‍♂️*सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ: विराज खंड में लेक व्यू अपार्टमेंट बनाया जाएगा। गोमती नगर में एलडीए 646 प्रीमियम फ्लैट्स का निर्माण करेगा। प्रत्येक फ्लैट करीब 2300 वर्गफीट का होगा और इसकी कीमत लगभग 1.13 करोड़ रुपए तय की गई है। आज से 18 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। परियोजना के तहत 60 मीटर ऊंचाई के 19 मंजिला तीन टावर बनाए जाएंगे। यहां स्विमिंग पूल, क्लब हाउस, पार्क, 1000 से ज्यादा वाहनों की पार्किंग और कॉमर्शियल शॉप्स भी होंगी। 760 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट का आदेश वीसी प्रथमेश कुमार ने जारी किया है।

➡गोंडा: स्कूल से लौट रही हाईस्कूल छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पकड़े जाने के बाद आरोपी अजीत ने भागने की कोशिश की लेकिन कंटीले तार में फंसकर उसके पैर में चोट लग गई। घटना से डरी छात्रा ने स्कूल जाने से मना कर दिया। CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस की 5 टीमें लगाई गईं। पुलिस ने आरोपी को परसा तिवारी से गिरफ्तार किया। मामले में छात्रा के भाई को भी आरोपी से मारपीट करने के आरोप में पकड़ा गया है।

➡मेरठ: दलित छात्रा ललिता के किडनैप और हत्या मामले में मुख्य आरोपी अंकुश चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसका साथी आदेश भी गिरफ्तार हुआ है। पुलिस के अनुसार परिवार द्वारा लगाए गए गैंगरेप के आरोप झूठे निकले हैं। जांच में सामने आया कि अंकुश और ललिता के बीच चार साल से प्रेम संबंध थे और दोनों पहले भी साथ जा चुके थे। अंकुश शादी करना चाहता था लेकिन परिवार और बाद में ललिता ने रिश्ते से इनकार कर दिया। दूसरे प्रेमी की पुष्टि के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद अंकुश ने जंगल में गला दबाकर ललिता की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को तेजाब से जला दिया।

➡प्रयागराज: 8 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या से सनसनी फैल गई है। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव घर में भूसे के कमरे में छिपाकर रखा गया था। पिता ने अपने चाचा-चाची और अन्य रिश्तेदारों पर आरोप लगाए हैं। रिश्तेदारों के घर से ही शव बरामद हुआ। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है जबकि एक आरोपी फरार है। मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र के व्योहरा गांव का है।

➡मेरठ: कांस्टेबल की पत्नी रेनू तोमर करीब पौने दो करोड़ रुपए ठगकर फरार हो गई। वह रईस महिलाओं को मोटे ब्याज पर पैसा लगाने का झांसा देती थी। ब्यूटी पार्लर के जरिए उसने अमीर लोगों से संपर्क बनाए और खुद तथा रिश्तेदारों के खातों में रकम ट्रांसफर कराई। रेनू तोमर मुरादाबाद में तैनात कांस्टेबल हिमांशु तोमर की पत्नी है और मेरठ के पल्लवपुरम में उसका ब्यूटी पार्लर है।

➡महोबा: लापता युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद युवती ने तीन युवकों पर किडनैपिंग और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। एक हफ्ते पहले युवती की शादी का वीडियो वायरल हुआ था। युवती मध्यप्रदेश की रहने वाली है और महोबा में रह रही थी। शहर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।

➡फतेहपुर: नवीन मंडी समिति में सड़ी-गली सब्जियां पड़ी मिलने से लोगों में नाराजगी है। सड़क किनारे पड़ी सब्जियों से उठ रही दुर्गंध के कारण राहगीर और व्यापारी परेशान हैं। नगर पालिका और मंडी समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामला खागा क्षेत्र के नवीन मंडी समिति का है।

➡मुजफ्फरनगर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। आरोपी टावर से RRU चोरी करने का आरोपी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लाख रुपए कीमत के दो RRU बरामद किए हैं। मुठभेड़ बुढ़ाना थाना क्षेत्र के विज्ञाना रोड पर हुई।

➡कानपुर: भगवती फूड्स बिस्कुट कंपनी के वर्करों ने हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारी पेमेंट बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मामले को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। मामला सचेंडी क्षेत्र का है।

➡बाराबंकी: रेलवे फाटक समय से पहले बंद करना गेटमैन को भारी पड़ गया। ट्रेन आने से पहले फाटक बंद करने पर दबंगों ने गेटमैन की पिटाई कर दी। बाइक सवार युवकों ने गेटमैन को गिराकर मारा और उसका फोन छीनकर फेंक दिया। गुरुदयाल पुरवा की घटना में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी मोनू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी फरार है।

➡हापुड़: लाल सॉस के नाम पर मीठा जहर बेचने का खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने गोदाम पर छापेमारी कर कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि कलर और केमिकल मिलाकर सॉस तैयार की जा रही थी और कई जनपदों में सप्लाई हो रही थी। करीब 235 किलो मिलावटी सॉस नष्ट कराई गई जबकि 360 किलो सॉस सीज की गई। मामला चंडी रोड का है।

➡नोएडा: चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए जबकि दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, चाकू और दो बाइक बरामद की हैं। मुठभेड़ बहलोलपुर अंडरपास के पास हुई।

➡दिल्ली: आबकारी नीति मामले में आज अहम सुनवाई होगी। दिल्ली हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई होगी, जिसमें अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपियों को बरी किए जाने को चुनौती दी गई है।

➡दिल्ली: जहांगीरपुरी में पत्नी और सास पर युवक को जिंदा जलाने का आरोप लगा है। दोनों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। युवक ने मौत से पहले पुलिस को दिए बयान में पत्नी और सास पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया। युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस जांच में जुटी है।

➡दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। पेट्रोल की कीमत 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई गई है। दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपए और डीजल 91.58 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 109.70 रुपए और डीजल 96.07 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपए और डीजल 94.08 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

You Might Also Like

*सुप्रीम कोर्ट बोला- खतरनाक कुत्तों को मौत का इंजेक्शन दें:*

*कानपुर जिला कारागार में दो मासूम बेटियों की हत्या के आरोपी ने अपनी काटी गर्दन, उर्सला अस्पताल में भर्ती*

आज की प्रमुख आर्थिक खबरें*

*आज से पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा:*

*19 मई, मंगलवार सुबह तक के मुख्य समाचार*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

12.12.2025
Daily E-paper
11.12.2025
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
Uncategorized

*सुप्रीम कोर्ट बोला- खतरनाक कुत्तों को मौत का इंजेक्शन दें:*

May 19, 2026
featured image
Uncategorized

*कानपुर जिला कारागार में दो मासूम बेटियों की हत्या के आरोपी ने अपनी काटी गर्दन, उर्सला अस्पताल में भर्ती*

May 19, 2026
featured image
Uncategorized

आज की प्रमुख आर्थिक खबरें*

May 19, 2026
featured image
Uncategorized

*आज से पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा:*

May 19, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • *सुप्रीम कोर्ट बोला- खतरनाक कुत्तों को मौत का इंजेक्शन दें:*
  • *सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
  • *कानपुर जिला कारागार में दो मासूम बेटियों की हत्या के आरोपी ने अपनी काटी गर्दन, उर्सला अस्पताल में भर्ती*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?