*कानपुर जिला कारागार में दो मासूम बेटियों की हत्या के आरोपी ने अपनी काटी गर्दन, उर्सला अस्पताल में भर्ती*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर। त्रिमूर्ति अपार्टमेंट, थाना नौबस्ता क्षेत्र में दो मासूम बेटियों रिद्धि और सिद्धि की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी शशि रंजन मिश्रा ने शनिवार को जिला जेल कानपुर नगर में अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे तत्काल उपचार के लिए उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि दिनांक 19 अप्रैल 2026 को त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेस-2, 128/36 के ब्लॉक, किदवई नगर निवासी शशि रंजन मिश्रा (48) पुत्र शेखर मिश्रा ने अपनी दोनों पुत्रियों रिद्धि एवं सिद्धि की हत्या कर दी थी। इस संबंध में बच्चों की माता श्रीमती रेशमा छेत्री द्वारा उसी दिन समय 09:55 बजे थाना नौबस्ता में मुकदमा अपराध संख्या 149/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
शनिवार 17 मई 2026 को जिला जेल कानपुर नगर में बंद आरोपी शशि रंजन मिश्रा ने किसी धारदार वस्तु से अपनी गर्दन काट ली। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आन




