💁🏻♂️*19 मई, मंगलवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 *आवारा कुत्तों के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला*: पिछली सुनवाई में कहा था- मौत पर डॉग फीडर्स भी जिम्मेदार, हर जगह प्रशासन फेल
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में गर्मी का रेड अलर्ट, कल उदयपुर में दिन में तापमान 43.3 और रात को 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@46.2, राजसमंद@42.2
🔸 उदयपुर के फतहसागर *झील में गायब हुए व्यापारी का दूसरे दिन भी नहीं चला पता*, ललित मेहता की आज भी रेस्क्यू टीम करेगी खोज
🔸 उदयपुर में *रेस्टोरेंट की आड़ में छात्रों को बेचता था गांजा*, 351 ग्राम जब्त, संचालक गिरफ्तार, प्रतापनगर-बलीचा बाइपास स्थित रेस्टोरेंट में कार्रवाई
🔸 पेटीएम का पॉकेट मनी फीचर लॉन्च: *बच्चे बिना बैंक अकाउंट कर सकेंगे UPI पेमेंट*, मंथली लिमिट ₹15000
🔸 ड्रम में डीजल नहीं दिया तो पेट्रोल-पंप पर की तोड़फोड़, संचालक-स्टाफ से धक्का-मुक्की, विरोध में *पाली शहर के सभी पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर*
🔸 *बंगाल में शुभेंदु का एक्शन*: ममता सरकार के भ्रष्टाचार व महिला उत्पीड़न मामलों की जांच के आदेश, मौलवी-पुजारियों का मानदेय बंद
🔸 *सीएम भजनलाल 20-22 मई को बांसवाड़ा-डूंगरपुर दौरे पर*, कुशलगढ़ और धंबोला में रात्रि चौपाल व विश्राम करेंगे, तैयारियां शुरू
🔸 *अफ्रीका में इबोला वायरस का कहर*, भारत अलर्ट मोड में, बढ़ाई निगरानी
🔸 *अमेरिका में अडानी के खिलाफ दर्ज केस खत्म*, $10 अरब निवेश के वादे के बाद फैसला
🔸 *अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की मोहलत बढ़ाई*, भारत बोला- खरीदते थे, खरीदते रहेंगे
🔸 अमेरिका: सैन डिएगो में *मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत*, हमलावरों ने खुद को भी उड़ाया
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: बिहार के दानापुर के पास चलती ट्रेन में एक यात्री टॉयलेट गया “फ्रेश” होने, पर अंदर का नजारा देख उसकी आत्मा तक हो गई “रीफ्रेश”, टॉयलेट सीट के नीचे से लाल-लाल चिंगारियां और अंगारे ऐसे दिखे निकलते, मानो रेलवे ने कमोड के नीचे छोटा-मोटा वेल्डिंग वर्कशॉप कर दिया फिट, जितनी तेज दौड़ रही थी ट्रेन, सीट के नीचे आग भी उतनी ही स्पीड में चमकी, बेचारा यात्री समझ ही नहीं पाया कि फ्लश दबाए या बुलाए फायर ब्रिगेड, वीडियो किया शूट, जो हुआ वायरल, मजाक उड़ाते दिखे लोग, सीट को दिए कई तरह के नाम, “भट्टी क्लास”, “अग्निपथ टॉयलेट, जो बैठेगा होने “फ्रेश” उसका लग जाएगा “काम”, कोई बोला रेलवे ने इस बार AC छोड़ सीधे BBQ सुविधा कर दी शुरू, सीट के नीचे आग लगी, ऊपर बैठा इंसान, एक मिनट और रुक जाता, बन जाता तंदूरी मेहमान
🔸 *शिक्षा भी हुई महंगी*: राजस्थान यूनिवर्सिटी ने यूजी-पीजी व पीएचडी की फीस 10 फीसदी बढ़ाई
🔹 *आईपीएल 2026*: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंची हैदराबाद, गुजरात का टिकट भी कन्फर्म, आज राजस्थान-लखनऊ की भिड़ंत




