By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > Uncategorized > *सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
Uncategorized

*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*

timesandspace
Last updated: 2026/05/19 at 8:55 AM
timesandspace
Share
9 Min Read
featured image
SHARE

💁🏻‍♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ: सआदतगंज क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ, जहां गोल्डन सिटी के पास बिजली के खंभे में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने से इलाके की बिजली गुल हो गई। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

➡लखनऊ: कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी आज MSME विभाग का कार्यभार संभालेंगे। मंत्री भूपेंद्र चौधरी आज दोपहर 2 बजे विधानसभा पहुंचेंगे और विभाग में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

➡औरैया: भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर में 13 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर सवार लोग अंतिम संस्कार में जा रहे थे। मामला अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पास का है।

➡कानपुर: कल्याणपुर क्षेत्र के अंतर्गत बिजली के खंभे पर आग लग गई। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

➡आगरा: सर्राफा व्यापारियों के साथ समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में सीपी दीपक कुमार और डीएम मनीष बंसल मौजूद रहे। पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में व्यापारिक समस्याओं और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। सर्राफा व्यापारियों से सुझाव और समस्याएं भी सुनी गईं।

➡रायबरेली: हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह पर हमला हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सलोन कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है।

➡रायबरेली: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आएंगे। वह बछरावां में बारात घर का उद्घाटन करेंगे और सरस्वती इंटर कॉलेज, खीरो में जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राहुल गांधी अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

➡देवरिया: रेलवे के टावर पर चढ़ी किशोरी का वीडियो वायरल हुआ है। किशोरी अपने प्रेमी को जेल से छुड़ाने की मांग पर अड़ी थी। प्रेमी अपहरण के मुकदमे में जेल में बंद है। RPF पुलिस ने समझाकर किशोरी को नीचे उतारा, जिसके बाद गौरीबाजार पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

➡सुल्तानपुर: बदमाशों ने महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश महिला के टॉप्स और पायल लूटकर फरार हो गए। मामला अखंड नगर थाना क्षेत्र का है।

➡आगरा: भीषण गर्मी के चलते आगरा में 19 मई को नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग की हीट वेव चेतावनी के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर आदेश जारी किया गया।

➡आगरा: थाना एकता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया। खुशहाल गार्डन के पीछे तेरहा बीघा क्षेत्र से पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 18,800 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

➡हापुड़: दो दारोगाओं पर युवक को थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। बंद कमरे में युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। युवक की पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी और बिना शिनाख्त पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया था। मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगाया था। एसपी ने दोनों दारोगाओं को सस्पेंड किया था। पीड़ित युवक ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। मामला सिंभावली थाना क्षेत्र का है।

➡हापुड़: संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के भाई ने महिला आरती शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना के वक्त महिला कमरे में मौजूद थी। गढ़ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

➡सहारनपुर: फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गौकशी का शातिर आरोपी गिरफ्तार किया गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने तमंचा, कारतूस, छुरे, कुल्हाड़ी, रस्सी और हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। फरार आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग जारी है।

➡हापुड़: पुलिस ने जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने विवाद के दौरान यूसुफ के पेट में चाकू घोंपा था। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

➡रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पीपल के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना सलोन बाईपास इलाके की है।

➡देवरिया: शराब दुकानों में चोरी करने वाले शातिर बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। आरोपी को सेमरौना पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

➡हापुड़: अतुल तोमर हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी अशोक को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या के बाद से फरार चल रहा था। प्रॉपर्टी विवाद में गोली मारकर हत्या की गई थी। पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।

➡रायबरेली: तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार छात्रा को रौंद दिया, जिससे छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक चालक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शिवगढ़ क्षेत्र के भवानी नगर की है।

➡बलरामपुर: घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जो यादव भारत गैस एजेंसी से जुड़े बताए जा रहे हैं। आरोपी मृत उपभोक्ताओं के कनेक्शन और फर्जी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर गैस सप्लाई करते थे। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है।

➡आगरा: मिलावटखोरी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना एकता क्षेत्र के TDI सिटी स्थित गोदाम में जानवरों के चारे की खल में पत्थर पाउडर मिलाया जा रहा था। पुलिस ने कई कुंतल मिलावटी खल बरामद की है, जिसे जानवरों के लिए खतरनाक बताया जा रहा है।

➡कानपुर: होटल छाया मेंशन में महिला ने मैनेजर और कर्मचारियों पर अभद्रता और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने होटल के CCTV फुटेज कब्जे में लेकर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

➡सहारनपुर: कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी भीड़ जुटी। मंच पर अजय राय और अविनाश पांडे पहुंचे। पूर्व मंत्री सरफराज खान और पूर्व विधायक मसूद अख्तर ने कांग्रेस की सदस्यता ली। अजय राय ने कहा कि बीजेपी सरकार जनता का खून चूस रही है और महंगाई से लोग परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 में यूपी में कांग्रेस सरकार बनेगी।

➡आगरा: मां की हत्या करने वाले बेटे शिवम को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी ने लॉकर की चाबी न देने पर सिलबट्टे से पीटकर मां की हत्या की थी। हत्या के बाद उसने बहन को वीडियो भेजकर कहा था, “मां मुझे माफ कर देना।” एडीजे प्रथम कोर्ट ने आरोपी पर 55 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

➡महराजगंज: डीजल-पेट्रोल की किल्लत के चलते पंपों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। किसान चद्दर और पानी लेकर गैलन के साथ रातभर पंपों पर डटे रहे ताकि ईंधन मिल सके।

➡झांसी: झांसी पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत 5 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ नष्ट किए। 14 मुकदमों से जुड़े 889 किलो से ज्यादा नशीले पदार्थों को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में जलाया गया। रक्सा, बड़ागांव, टहरौली और बबीना थानों से जुड़े माल को नष्ट किया गया।

➡ऋषिकेश: ऋषिकेश में उज्जैन एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। खांड गांव क्षेत्र में ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि ट्रेन में यात्री नहीं थे। मेंटेनेंस के दौरान ब्रेक फेल होने की चर्चा है। हादसे के बाद काफी देर तक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और ट्रैक पर भारी भीड़ जुट गई। जीआरपी जवानों ने मोर्चा संभाला।

You Might Also Like

आज की प्रमुख आर्थिक खबरें*

*आज से पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा:*

*19 मई, मंगलवार सुबह तक के मुख्य समाचार*

19.05.2026

*मंगलवार, 19 मई 2026 के मुख्य समाचार*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

12.12.2025
Daily E-paper
11.12.2025
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
Uncategorized

आज की प्रमुख आर्थिक खबरें*

May 19, 2026
featured image
Uncategorized

*आज से पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा:*

May 19, 2026
featured image
Uncategorized

*19 मई, मंगलवार सुबह तक के मुख्य समाचार*

May 19, 2026
Uncategorized

19.05.2026

May 19, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • आज की प्रमुख आर्थिक खबरें*
  • *आज से पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा:*
  • *19 मई, मंगलवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?