31 जुलाई से एक अगस्त तक प्रयागराज-दादरी के लिए चलगी विशेष ट्रेन
कानपुर नगर, यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुएप्रयागराज-दादरी के बीच चल रही ग्रीष्मकालीन विषेश ट्रेन अब एक जून से लगातार चलेगी। यह ट्रेन एक अगस्त तक चलाई जायेगी।
प्रयागराज-दादरी विशेष ट्रेन के सम्बंध मंे उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि प्रयागराज से एक जून से ट्रेन संख्या02417 31 जुलाई तक वहीं 02418 दादरी से दो जून से एक अगसत तक प्रतिदिन चलेगी। यह विशेष ट्रेन प्रयागराज से रवाना होगी और कानपुर सेंट्रल रात 11 बजे पहुंचेी और अगले दिन सुबह 7ः15 पर दादरी पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में दादरी सेराम 10ः15 से चलेगी तथा सुबह कानपुर सेंट्रल साढे चार बजे पहुंच जायेगी। बताया गया कि कानपुर से यह ट्रेन 4ः55 पर प्रयागराज के लिए रवाना होगी जो प्रयागराज सुबह नौ बजे तक पहुंच जायेगी।
इस प्रकार यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोडी ट्रेनो के संचालन की भी अवधि बढाई गयी है। इस सम्बन्ध में शशिकांत त्रिपाठी ने बताय कि कानपुर से होकर जाने वाली 07075 अब 19 जून तक तथा रविवार को गोरखपुर से चलने वाली 07076 ट्रेन भी अब 28 जून तक चलेगी। इसके अलावा 09447 अहमदाबाद-पटना जंक्शन 20 मई, 09448 पटना जंक्शन-अहमदाबाद 22 मई, 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगादाम 20 तथा 09076 काठगोदाम से मुमबई सेंट्रल 21 मई को भी चलाई जायेगी
31 जुलाई से एक अगस्त तक प्रयागराज-दादरी के लिए चलगी विशेष ट्रेन
Leave a comment
Leave a comment




