दिन के साथ साथ बढा रात का तापमान
कानपुर नगर, वैसे तो इस बार मौसम का मिजाज पिछले महीनो और मई में भी कई बार बदला। तेज गर्मी के बीच आसमान में छाये बादलों ने राहत तो दी लेकिन एक बार फिर से गर्मी बढती जा रही है। इसके साथ ही शुक्रवार की सुबह हल्की फुवारों के बाद निकली धूप में उमस सी महसूस कराई। शनिवार की सुबह से ही धूप तेज रही वहीं रात का भी तापमान बढा। शनिवार की बीती रात का तापमान और दिन का तापमान सामान्य औसत से ज्यादा रहा।
चिलचिलाती गर्मी के बीच समय समय पर करवंट लेते मौसम में शहरवासियों को राहत तो दी, लेकिन साथ ही अब तज धूप लोगों को बेचैन कर रही है। शनिवार को दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं रात का तापमान भी अधिक रिकार्ड किया गया। शनिवार की बीती रात का तापमान लगभग 24 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। वहीं अनमान लगाया जा रहा कि आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। बदलते मौसम का प्रभाव किसानों और खेती फसलों पर पड रहा है। बताया जाता है कि हवायें स्थिर नही चल रही है। कभी पुरवाई तो कभी पछियाव की तरफ बहने लगती है। यदि आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन नही हुआ तो दिन और रात दोनो के तापमा में वृद्धि होगी।
हरि ओम की रिपोर्ट




