कानपुर दक्षिण में कांग्रेस की “युवा अधिकार पंचायत में 219 युवाओं ने ली सदस्यता
कानपुर नगर, कानपुर दक्षिण के गोविंद नगर क्षेत्र ने आज कांग्रेस महानगर कांग्रेस द्वारा “युवा अधिकार पंचायत” का आयोजन जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता और एआईसीसी सदस्य किदवई नगर कोऑर्डिनेटर विकास अवस्थी के संयोजन और संचालन में हुआ।
कार्यक्रम संयोजक विकास अवस्थी ने बताया कि वर्तमान सरकार की नीतियों से नाराज होकर 219 युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। एनएसयूआई अध्यक्ष मोहित सविता, प्रभाकर पाण्डेय, अनुराग पाल एवं ऋषि तिवारी ने युवाओं की समस्याओं और वर्तमान परिस्थितियों पर अपने विचार रखे। अध्यक्षता कर रहे कानपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि युवाओं के एकजुट होने का समय आ गया है। जब-जब देश का युवा आंदोलित हुआ है, तब-तब परिवर्तन हुआ है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए विकास अवस्थी की सराहना भी की। कार्यक्रम में विकास अवस्थी,जेपी पाल,आलोक मिश्रा,हरप्रकाश अग्निहोत्त्री, , राज किशोर वर्मा, रमाकांत शर्मा, मदन मोहन राखरा ,आनंद वर्मा ,विनोद अवस्थी,नागेंद्र यादव,नीरज तिवारी, इमराना खान,जफर शाकिर मुन्ना,कमलाकांत तिवारी,राजेश खन्ना आदि मौजूद रहे।
हरि ओम की रिपोर्ट




