💁🏻♂️*रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, CM योगी की अपील के बाद जिलों में पहुंचे प्रभारी मंत्री, आंधी तूफान से प्रभावित परिवारों से मिले प्रभारी मंत्री, हरदोई में प्रभावितों को मंत्री असीम अरुण ने दी मदद, लखीमपुर के मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रभावितों से मिले, बरेली में मंत्री JPS राठौर ने सौंपे मुआवजे की चेक
➡सोनभद्र, कनहर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, डीएम ने कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, लंबित मामलों को जल्द निपटाने का आदेश, विस्थापित परिवारों को आवास दिलाने के निर्देश, दुद्धी में स्थित है कनहर सिंचाई परियोजना
➡जालौन, बस हादसे में एक महिला की मौत, हादसे में करीब 25 लोग हुए घायल, अन्य का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, डीएम, एसपी ने किया मौके का मुआयना, मेडिकल पहुंचकर जाना घायलों का हाल, डीएम ने दिए हादसे की जांच के आदेश, एट थाना इलाके में हुआ था हादसा
➡सुल्तानपुर, सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर मुकदमा दर्ज, ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामला, मामले में धनपतगंज थाने में केस दर्ज हुआ, अखिल उर्फ अनुराग तिवारी की तहरीर पर केस दर्ज
➡आगरा, निराश्रित महिला पेंशन योजना से जुड़ी खबर, आधार लिंक खाते में ही मिलेगी पेंशन राशि, 2026-27 से लागू होगा नया भुगतान सिस्टम, डीबीटी और एनपीसीआई लिंक करना अनिवार्य, सभी खातों को आधार से लिंक कराने के निर्देश, जिला प्रोबेशन अधिकारी ने की लोगों से अपील
➡लखीमपुर खीरी, नीट पेपर लीक मामले में सुसाइड का मामला, जांच में मामले का सनसनीखेज खुलासा, छात्र ने व्यक्तिगत कारणों से की आत्महत्या, ASP और SDM सदर की जांच में हुआ खुलासा, शुरुआती जांच में पेपर लीक का कोई संबंध नहीं, पुलिस, प्रशासन अन्य पहलुओं पर कर रहा जांच
➡सीतापुर, भाजपा नेता व थाना प्रभारी के बीच बहस, थाना प्रभारी मुकेश वर्मा का तल्ख अंदाज, भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता से हुई बहस, मारपीट मामले में सिफारिश को लेकर विवाद, दोनों के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल, सदरपुर थाने का पूरा मामला
➡जालौन, तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक महिला की मौत, 25 लोग घायल, घायलों का मेडिकल कालेज में इलाज जारी, डीएम-एसपी ने किया मौके का मुआयना, मेडिकल पहुँचकर जाना घायलों का हाल, डीएम ने दिए हादसे की जांच के आदेश, एट थाने के हरदोई गूजर के पास हादसा
➡गोरखपुर, सीएम योगी ने किया छात्र डायरी का विमोचन, महाराणा प्रताप कॉलेज की छात्र डायरी का विमोचन, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा संचालित है संस्थान, शैक्षणिक सत्र 2026-27 की छात्र डायरी का विमोचन, गोरखनाथ मंदिर परिसर में किया डायरी का विमोचन
➡अलीगढ़, अवैध असलहों के 2 तस्कर को पुलिस ने दबोचा, पुलिस और क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग की पकड़ा, 25-25 हजार के 2 इनामी तस्कर हुए अरेस्ट, तस्कर यासिर और शहबाज की गिरफ्तारी हुई, जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ से किया गिरफ्तार
➡रामपुर, राज्यरानी ट्रेन से गिरकर रेलवे के APO हृदेश घायल, 112 की पुलिस टीम ने भेजा जिला अस्पताल, घायल APO जिला अस्पताल से मुरादाबाद को रेफर, बरेली से मुरादाबाद अपने घर जा रहे थे APO
➡मिर्जापुर, IGRS मीटिंग में लापरवाही अधिकारियों को भारी पड़ी, डीएम ने मीटिंग से गायब 7 अधिकारियों का रोका वेतन, असंतुष्टि फीड बैक वाले 27 अफसरों को DM की चेतावनी, IGRS, जल निगम नगरीय, CM डैशबोर्ड की समीक्षा की
➡आगरा, मानसून से पहले जलभराव से निपटने की कवायद, मेयर हेमलता दिवाकर ने नालों का निरीक्षण किया, जलभराव रोकने को उठाए जाएंगे प्रभावी कदम-मेयर, मेयर ने सिल्ट उठान में देरी पर जताई नाराजगी
➡बुलंदशहर, बुलंदशहर में हनीट्रैप केस में जुड़ी खबर, मुख्य आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित, नामजद आरोपी नीरज कुमार यूपी पुलिस में दरोगा, पीड़ित राकेश का सगा भाई बताया जा रहा आरोपी, रामपुर में तैनात दरोगा पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति, महिला सदस्य समेत 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश में पुलिस टीमें रवाना, गुलावठी पुलिस मामले की जांच में जुटी
➡महराजगंज, पुरानी रंजिश में मारपीट, कई घायल, दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, मुकदमा दर्ज, 5 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, बृजमनगंज के विशुनपुर अदरौना का मामला
➡अम्बेडकरनगर, मामूली विवाद में दो चचेरे भाइयों में हुई मारपीट, एक भाई ने दूसरे भाई के सिर पर बांस से किया हमला, हमले में घायल चचेरे भाई की हुई दर्दनाक मौत, जुताई करते समय मामूली बात पर हुआ था विवाद, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, अकबरपुर कोतवाली के कोटवा किरोनी की घटना
➡आगरा, वाहन चोरी करने वाले 2 शातिरों की गिरफ्तारी, चोरी की 4 मोटरसाइकिल और एक्टिवा बरामद, वाहन बेचने की फिराक में खड़े थे आरोपी, बरामद वाहनों में एक्टिवा, बुलेट और बाइक शामिल, आगरा और हाथरस से चोरी किए गए थे वाहन, विशेष बघेल और यतेन्द्र यादव की गिरफ्तारी, आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस की कार्रवाई
➡अमरोहा, अमरोहा में भारत समाचार की खबर का असर, सब्जी विक्रेता के आत्महत्या के प्रयास का मामला, बैंक, राजस्व टीम के सामने अशोक ने लगाई थी आग, खुद पर पेट्रोल छिड़क कर अशोक ने लगाई थी आग, मामले में एसपी लखन सिंह ने बड़ी कार्रवाई की, नौगांवा थाना प्रभारी बालेंद्र सिंह सस्पेंड किए गए, चौकी प्रभारी परविंदर मलिक, सिपाही हेमंत भी सस्पेंड, घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने घटना छिपाई थी, उच्च अधिकारियों को नहीं दी गई थी घटना की सूचना, मनमाने ढंग से कार्य करने पर एसपी ने की कार्रवाई, डीएम ने नायब तहसीलदार और लेखपाल को हटाया, जांच के लिए तीन सदस्य कमेटी का किया गठन, बैंक लोन विवाद के मामले में किया था सुसाइड का प्रयास, नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव पंजू सराय का मामला
➡सिद्धार्थनगर, सिद्धार्थनगर के उसका बाजार में चोरी की घटना, बर्तन की दुकान से महिला द्वारा चोरी का मामला, दुकान में चोरी करते महिला CCTV कैमरे में कैद, महिला की चालाकी का वीडियो वायरल, CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, स्टेट बैंक के पास स्थित दुकान का है मामला
➡कानपुर, कानपुर के होटल रिद्धि में क्राइम ब्रांच का छापा, क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने पकड़ा सेक्स रैकेट, रावतपुर थाना क्षेत्र के होटल रिद्धि का मामला




