By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *प्रदेश में बाढ़ पर निगरानी रखने के लिए जून से सभी 18 मंडलों में चालू होंगे नियंत्रण कक्ष*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > Uncategorized > *प्रदेश में बाढ़ पर निगरानी रखने के लिए जून से सभी 18 मंडलों में चालू होंगे नियंत्रण कक्ष*
Uncategorized

*प्रदेश में बाढ़ पर निगरानी रखने के लिए जून से सभी 18 मंडलों में चालू होंगे नियंत्रण कक्ष*

timesandspace
Last updated: 2026/05/15 at 7:51 PM
timesandspace
Share
4 Min Read
featured image
SHARE

*प्रदेश में बाढ़ पर निगरानी रखने के लिए जून से सभी 18 मंडलों में चालू होंगे नियंत्रण कक्ष*

*सीएम योगी के जीरो जनहानि और किसानों को कम से कम नुकसान के विजन को पूरा करने में जुटा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग*

*16 हजार किमी से अधिक लंबाई में नालों की सफाई पूरी, 300 बाढ़ परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर*

*‘बाढ़ सुरक्षा समितियां’ भी निभाएंगी आपदा से बचाव में अहम भूमिका*

*लखनऊ, 15 मई:* योगी सरकार इस वर्ष मानसून के दौरान जीरो जनहानि और कृषि भूमि को कम से कम नुकसान सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना, नालों की सफाई, तटबंधों की सुरक्षा, बाढ़ सुरक्षा समितियों के गठन समेत तमाम उपाय आगामी मानसून के दौरान बड़ी राहत साबित होंगे। प्रदेश के सभी 18 मंडलों में 31 मई तक एकीकृत बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिया गया है ताकि पहली जून से इन्हें संचालित किया जा सके।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुताबिक इस वर्ष रिकॉर्ड गति से कार्य करते हुए अब तक लगभग 4 हजार किलोमीटर लंबाई के तटबंधों को सुरक्षित किया गया है। वहीं नदियों-नालों के किनारे बसे गांवों और कृषि भूमि को कटान से बचाने के लिए 300 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन्हें 15 जून 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। संवेदनशील और अति-संवेदनशील स्थानों पर कटाव निरोधक कार्य पूरे किए जा रहे हैं। नदियों के किनारों पर पत्थर की पिचिंग और जियो-बैग्स का उपयोग कर सुरक्षा घेरा भी मजबूत किया जा रहा है।

*नालों की सफाई और जल निकासी*
विभाग के मुताबिक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ड्रेनेज सिस्टम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मार्च 2026 तक 16 हजार किलोमीटर से अधिक लंबाई में नालों की सिल्ट सफाई का काम पूरा हो चुका है। बारिश शुरू होने से पहले बचे सभी संवेदनशील जगहों पर सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके जरिए भारी बारिश होने पर पानी की निर्बाध निकासी से फसलों और गांव-बस्तियों को डूबने से बचाया जा सकेगा।

*18 मंडलों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष किए जा रहे तैयार*
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की तरफ से लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज समेत प्रदेश के सभी 18 मंडलों में 31 मई तक एकीकृत बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बाढ़ और प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी के लिए यह कक्ष 15 जून से 15 अक्टूबर तक 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। जलस्तर की रियल टाइम निगरानी और आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई इनके जरिए सुनिश्चित कराई जाएगी।

*सामाजिक सहभागिता से मिलेगी मदद*
सामाजिक स्तर पर भी विभाग अपनी तैयारियां पुख्ता कर रहा है। विभिन्न ग्रामीण इलाकों में ‘बाढ़ सुरक्षा समितियां’ तैयार की जा रहीं हैं। इनमें संबंधित क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर, ग्राम प्रधान, लेखपाल समेत अन्य स्थानीय लोगों को जोड़ा जा रहा है, जिनकी जिम्मेदारी बाढ़ और आपदा की स्थिति में तत्काल सूचना पहुंचाने की होगी। साथ ही राहत से जुड़े काम में मदद करेंगे।

You Might Also Like

कानपुर।रावतपुर थाना क्षेत्र के विनायकपुर में होटल रिद्धि में पुलिस का पड़ा छापा

NEET UG ( MBBS ) नया schedule

ब्रेकिंग… विधायक अमिताभ बाजपेई घर में हवन पूजन करने के बाद परमट पहुंचे

*दो बदमाशों को लूट-हत्या के प्रयास में 7 साल की सज़ा* बांदा-ब्यूरो

*शाम 04 बजे की बड़ी खबरें……………….*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

12.12.2025
Daily E-paper
11.12.2025
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

Uncategorized

कानपुर।रावतपुर थाना क्षेत्र के विनायकपुर में होटल रिद्धि में पुलिस का पड़ा छापा

May 15, 2026
featured image
Uncategorized

NEET UG ( MBBS ) नया schedule

May 15, 2026
featured image
Uncategorized

ब्रेकिंग… विधायक अमिताभ बाजपेई घर में हवन पूजन करने के बाद परमट पहुंचे

May 15, 2026
Uncategorized

*दो बदमाशों को लूट-हत्या के प्रयास में 7 साल की सज़ा* बांदा-ब्यूरो

May 15, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • *प्रदेश में बाढ़ पर निगरानी रखने के लिए जून से सभी 18 मंडलों में चालू होंगे नियंत्रण कक्ष*
  • कानपुर।रावतपुर थाना क्षेत्र के विनायकपुर में होटल रिद्धि में पुलिस का पड़ा छापा
  • NEET UG ( MBBS ) नया schedule
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?