*उन्नाव कब्बा खेड़ा से चकलवंशी तक 10 मीटर चौड़ा और 15 किलोमीटर लंबा कार्य जल्द होगा पूरा।*
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
उन्नाव।। जनपद उन्नाव से चकलवंशी मार्ग पर जाने वाले राहगीरों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता था सकरा रोड और वाहनों की अधिक संख्या के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती थी जिसको लेकर जल्द ही लोक निर्माण विभाग खंड एक द्वारा इस मार्ग का निर्माण करवाया जाएगा अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार के नेतृत्व में इस रोड का निर्माण कार्य जल्द ही होगा प्रारंभ। कार्य को लेकर बुधवार 13 मई को उन्नाव सांसद साक्षी जी महाराज द्वारा इस रोड का कब्बा खेड़ा पर शिलान्यास का पूजन पूर्ण विधि विधान से किया गया शिलान्यास के अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर विधायक पंकज गुप्ता के सुपुत्र प्रखर गुप्ता सहित लोक निर्माण विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान सांसद साक्षी महाराज ने जनता को संबोधित करते हुए उक्त कार्य को करने वाले कार्य दाई संस्था ठेकेदार नागेंद्र यादव को बधाई देते हुए जनता के लिए मजबूत और अच्छी रोड बनाने की बात कही जिसमें ठेकेदार नागेंद्र।यादव ने सांसद जी को उन्नाव जनपद की सबसे अच्छी रोड बना कर देने का आश्वासन दिया।




