*दु:खद समाचार*
*सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का निधन*
*लखनऊ*
सपा संस्थापक परिवार में शोक, प्रतीक यादव का निधन
राजधानी लखनऊ से समाजवादी परिवार के लिए दुखद खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया।प्रतीक यादव भाजपा नेता एवं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे। बताया जा रहा है कि उनका निधन सिविल अस्पताल में हुआ। हालांकि, मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।प्रतीक यादव के निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के करीबी, समर्थक और विभिन्न दलों के नेता शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।




