*नई दिल्ली: सोना चाँदी रातोंरात महंगी हो गई है.*
केंद्र सरकार ने आज से सोने चाँदी पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है. इससे सोना प्रति दस ग्राम 9 हज़ार रुपये तक महंगा हो सकता है.
प्रधानमंत्री ने ईरान युद्ध के मद्देनजर अपील की थी कि एक साल तक सोने की ख़रीदारी ना करें. भारत हर साल 7 लाख करोड़ रुपये का सोना विदेश से खरीदता है. इसे डॉलर में ख़रीदा जाता है. इस कारण रुपया कमज़ोर हो रहा है. विदेशी मुद्रा भंडार कम हो रहा है. सोने की माँग कम करने के लिए ड्यूटी बढ़ाई गई है.




