प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के विरोध में लखनऊ
महानगर सराफा एसोसिएशन ने एक दिवसीय व्यापार बंद का आह्वान किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सराफा बाजार पहले से ही मंदी के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में यह अपील दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने देशभर के सराफा व्यापारियों से एकजुट होकर इस मुहिम में शामिल होने की अपील की।




