mo*कानपुर पुलिस की बड़ी सफलता, ₹22 लाख के 101 खोए मोबाइल बरामद*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
Uttar Pradesh Police के तहत Kanpur Nagarqq Commissionerate Police की सेंट्रल ज़ोन सर्विलांस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए नागरिकों के खोए हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग ₹22 लाख बताई जा रही है।
पुलिस उपायुक्त सेंट्रल Atul Srivastava एवं अपर पुलिस उपायुक्त Dr. Archana Singh ने अपने कार्यालय में मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए।
मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। लोगों ने कानपुर पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता और समर्पित कार्यशैली की सराहना की।
सेंट्रल ज़ोन सर्विलांस टीम लगातार गुम हुए मोबाइल फोन की ट्रैकिंग कर नागरिकों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल खोने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाने या ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।




