*बड़ी खबर : दिल्ली में आतंकी घुसपैठ की आशंका*
– *आत्मघाती हमले के इनपुट से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट*
इंटेलिजेंस एजेंसियों ने दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के आधार पर यह जानकारी दी है। एजेंसी के मुताबिक, भाजपा मुख्यालय और आसपास की सरकारी इमारतों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एजेंसियों को शक है कि दीन दयाल उपाध्याय (DDU) मार्ग स्थित कार्यालयों को आत्मघाती हमलों, कार ब्लास्ट, गोलीबारी या IED के जरिए निशाना बनाया जा सकता है। किसी भी खतरे को टालने के लिए सुरक्षा बलों ने निगरानी और एहतियाती कदम बढ़ा दिए हैं।




