By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: जनसमस्या को लेकर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने नगर विकास मंत्री से की भेंट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > Uncategorized > जनसमस्या को लेकर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने नगर विकास मंत्री से की भेंट
Uncategorized

जनसमस्या को लेकर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने नगर विकास मंत्री से की भेंट

timesandspace
Last updated: 2026/05/08 at 8:26 PM
timesandspace
Share
3 Min Read
SHARE

जनसमस्या को लेकर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने नगर विकास मंत्री से की भेंट
कानपुर नगर, गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र की वर्षों पुरानी एवं गंभीर जनसमस्या को लेकर आज गोविंद नगर के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजर रहे विशालकाय खुले रफाका नाले को ढककर अंडरग्राउंड किए जाने एवं उसके ऊपर सड़क निर्माण कराए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने मंत्री जी को अवगत कराया कि रफाका नाला मसवानपुर सराय चौराहा (आवास विकास-3) से प्रारंभ होकर विजय नगर, सी.टी.आई. चौराहा, बर्रा-8, तात्या टोपे नगर होते हुए पांडु नदी में जाकर मिलता है। यह नाला न केवल गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र बल्कि कानपुर नगर के अन्य कई क्षेत्रों का भी मुख्य जल निकासी मार्ग है। वर्तमान में नाला पूरी तरह खुला होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से मसवानपुर से विजय नगर चौराहा एवं सी.टी.आई. चौराहे से एन.एच.-2 हाई बाईपास तक नाले की स्थिति अत्यंत भयावह एवं खतरनाक बनी हुई है। खुले नाले से लगातार उठने वाली दुर्गंध एवं जहरीली गैसों के कारण आसपास निवास करने वाले लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। यह भी बताया कि खुले नाले के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कहा कि यह समस्या केवल जनस्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे कानपुर महानगर की छवि पर भी एक बड़ा प्रश्नचिन्ह है। ज्ञापन में उल्लेख किया कि कानपुर नगर में पूर्व में बर्रा विश्व बैंक क्षेत्र एवं सी.ओ.डी. क्रॉसिंग पर स्थित बड़े नालों को ढककर अंडरग्राउंड किया गया तथा उनके ऊपर सड़क निर्माण कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया गया है। उसी मॉडल पर रफाका नाले को भी ढक दिया जाए। नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने विषय को गंभीर एवं जनहित से जुड़ा बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण एवं कार्यवाही के निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं बेहतर शहरी सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ।

*उन्नाव में युवक की सड़क हादसे में मौत,न केवाईसी कराने निकला था, छत्तीसगढ़ से बीमार बेटे को देखने घर आया था*

02.06.2026

11 जून से फुटबाल का सबसे बड़ा महाकुंभ शुरू होने जा रहा है,

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में इंसानियत शर्मसार

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.06.2026
Daily E-paper
04.06.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ।

June 17, 2026
Uncategorizedराज्य

*उन्नाव में युवक की सड़क हादसे में मौत,न केवाईसी कराने निकला था, छत्तीसगढ़ से बीमार बेटे को देखने घर आया था*

June 5, 2026
Uncategorized

02.06.2026

June 2, 2026
Uncategorized

11 जून से फुटबाल का सबसे बड़ा महाकुंभ शुरू होने जा रहा है,

May 31, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन कानपुर नगर,
  • (no title)
  • धंसे डॉट नाले का विधायक अमिताभ बाजपेई ने पुनः किया निरीक्षण,
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?