आसमान खुला, धूप ने किये तेवर कड़े
कानपुर नगर, शहर के लोगों को मई महीने में सर्दी के दिनों का अहसास हो रहा है। बीते अप्रैल माह में पडी भीषण गर्मी को देखते हुए मई महीनो बडा गर्म होना माना जा रहा था। पश्चिमी विक्षोंभ ने इस बार मौसम का मिजजा बदल दिया है। मई में आए विक्षोभ ने पहाडांे को प्रभावित करना शुरू कर दिया और इसका असर कई राज्यों में भी देखने को मिला। कानपुर में भी मौसम बदला और मई महीने में लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा, लेकिन शुक्रवार को 11बजे के बाद तेज निकली धूप ने लोगो को परेशान कर दिया।
बंगाल की खाडी और अरब सागर से लगातार बन रही नमी और पश्चिमि विक्षोभ ने देश के कई हिस्सों में मौसम बदल दिया है। मई महीने में कम ही विक्षोभ आते देखे गये है। माना जा रहा है कि पूरे माह ही तापमान सामान्य रहेगा। मौसम के कारण मई में सामान्य या अधिक बारिश की संभावनाएं बनी हुई है। बारिश के कारण तापमान तेजी के साथ नही बढेगा और यह सिलसिला जारी रहेगा। जून की स्थिति अभी साफ नही हो सकी है। आने वाले कुछ दिनों तक हीट वेब की गुंजाईश नही है, लेकिन शुक्रवार को निकली धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिकों की माने की आसमान में बादल बने रहेंगे तो न्यूनतम तापमान बढता रहेगा। मई में हल्के और मध्यम बादल छााये रहेंगे। बीते दो दिनों से तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गयी है। शुक्रवार को धूप के साथ गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान दोपहर को 35 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री कम था। वहीं तापमान के नीचे गिरने के कारण गर्मी का एहसास नही हो रहा है। शुक्रवार की सुबह भी आसमान पर बादल छाये रहे फिर फुंहारे भी पडी, दिने में बादलांे की आवाजाही बनी रही लेकिन मौसम साफ रहा। बताया जाता है कि उत्तरी पाकिस्तान के आसपास सक्रिय परिश्मी विक्षोभ, उतर पश्चिम भारत में बन रहा निम्न दबाव क्षेत्र और विभिन्न स्थानों पर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। वहीं मई के पूरे माह मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना जताई गयी।
आसमान खुला, धूप ने किये तेवर कड़े कानपुर नगर
Leave a comment
Leave a comment




