*पश्चिम जोन सर्विलांस टीम का सराहनीय कार्य, 51 खोए मोबाइल बरामद*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
Uttar Pradesh Police की पश्चिम जोन सर्विलांस टीम ने एक बार फिर उत्कृष्ट कार्य करते हुए 51 खोे हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
Kanpur पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त पश्चिम S. M. Qasim Abidi के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। सर्विलांस टीम ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और जनशिकायत प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता से मोबाइल फोन बरामद किए।
आवश्यक सत्यापन और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी मोबाइल उनके असली स्वामियों को सौंप दिए गए। लंबे समय बाद अपने खोए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। लाभार्थियों ने पुलिस की तत्परता, तकनीकी दक्षता और जनसेवा भावना की जमकर सराहना की।
इस सफल कार्रवाई से आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है।




