*के वि 2 चकेरी में सोने की बौछार*
*संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने झटके 100 मैडल*

*आरव और आदर्श को व्यक्तिगत चैम्पियनशिप का खिताब*
*खेल ही सिखाता है , हार-जीत का मैनेजमेंट – मनोज वर्मा*
कानपुर/एयर फोर्स स्टेशन स्थित केंद्रीय विद्यालय नम्बर 2 चकेरी के खिलाड़ियों ने 55 वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी धाक जमाई, केंद्रीय विद्यालय संगठन, लखनऊ संभाग द्वारा कानपुर, फतेहगढ़, लखनऊ, लालगंज, रायबरेली, शाहजहांपुर और बरेली में आयोजित प्रतियोगिताओं में के वि 2, चकेरी के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने आर्चरी , फुटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, जूडो, स्केटिंग, स्विमिंग, योगा, एथलेटिक्स, चेस, वॉलीबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल और बैडमिंटन खेलों में हिस्सा लिया, जानकारी देते हुए क्रीड़ा प्रभारी डॉ अश्वनी कुमार शुक्ल ने बताया कि विद्यालय से इन खेलों में 140 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसमें खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर 44 गोल्ड, 37 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज समेत कुल 100 मैडल हासिल कर विद्यालय के लिए कीर्तिमान बनाया है । वहीं एथलेटिक्स के खिलाड़ी आरव और स्विमिंग खिलाड़ी आदर्श पाण्डेय ने अपने तीनों इवेंट में गोल्ड हासिल कर व्यक्तिगत चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया।
विद्यालय के प्राचार्य मनोज वर्मा ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित करते हुए कहा कि खेल मैदान ही वो जगह है जहां विद्यार्थी जीतने के साथ साथ हार को भी स्वीकार करने की क्षमता अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें दूर करने की क्षमता के साथ साथ विजेताओं को सम्मान देने और सहनशीलता जैसी मानवीय मूल्यों को ग्राउंड लेवल पर सीखता है । प्राचार्य ने खिलाड़ियों की सफलता के लिए उनकी मेहनत और उनके साथ लगातार प्रशिक्षण के दौरान खेल कौशलों में तराशने का कार्य कर रहे उनके प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि हमारा केंद्रीय विद्यालय संगठन खेलों को बढ़ावा देने के लिए काफी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है जिसका लाभ बच्चों को मिल रहा है ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपप्राचार्य के जे शुक्ला, नीलम त्यागी, अजय त्रिपाठी, रुचिका वर्मा, राकेश सोनकर, काजल, रामजी, सोनेलाल, मनोज तोमर, प्रीती गुप्ता, कृष्ण प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे ।




