By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: स्व-गणना कर जनगणना में निभाएं अपनी सक्रिय सहभागिता : जिलाधिकारी कानपुर नगर,
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > Uncategorized > स्व-गणना कर जनगणना में निभाएं अपनी सक्रिय सहभागिता : जिलाधिकारी कानपुर नगर,
Uncategorized

स्व-गणना कर जनगणना में निभाएं अपनी सक्रिय सहभागिता : जिलाधिकारी कानपुर नगर,

timesandspace
Last updated: 2026/05/07 at 6:53 PM
timesandspace
Share
3 Min Read
SHARE

स्व-गणना कर जनगणना में निभाएं अपनी सक्रिय सहभागिता : जिलाधिकारी
कानपुर नगर, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं उनकी पत्नी रश्मि सिंह ने सिविल लाइन स्थित जिलाधिकारी आवास पर स्व-गणना कर जनपदवासियों से जनगणना में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि नागरिक पहले से स्व-गणना कर लेंगे तो प्रगणकों को गणना कार्य में काफी सुविधा होगी तथा प्रक्रिया अधिक सरल और त्वरित हो जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में स्व-गणना का चरण 07 मई से 21 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसके उपरांत 22 मई से 20 जून 2026 के बीच प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन एवं गणना का कार्य किया जाएगा। नागरिक स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से जनगणना पोर्टल पर जाकर स्व-गणना कर सकते हैं। बताया कि स्व-गणना के लिए नागरिकों को जनगणना पोर्टल *https://se.census.gov.in*
पर जाकर अपने राज्य का चयन कर पंजीकरण करना होगा। परिवार के मुखिया का नाम एवं 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। एक मोबाइल नंबर से केवल एक परिवार का ही पंजीकरण किया जा सकेगा। बताया कि कोई भी व्यक्ति देश में कहीं से भी अपने अथवा अपने परिवार की स्व-गणना कर सकता है। पंजीकरण के बाद नागरिकों को अपनी लोकेशन चयनित करनी होगी तथा मकान एवं परिवार से संबंधित सामान्य जानकारी देनी होगी। इसमें मकान का प्रकार, फर्श एवं छत की स्थिति, शौचालय एवं स्नानघर की सुविधा, गैस कनेक्शन, मोबाइल, इंटरनेट, वाहन, दुपहिया वाहन, रेडियो, केबल एवं इंटरनेट कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी जानकारी सही रूप से भरने के बाद आवेदन सबमिट हो जाएगा तथा नागरिकों को 11 अंकों की सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी, जो “H” अक्षर से प्रारंभ होगी। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि इस आईडी को सुरक्षित रखें तथा प्रगणक के घर आने पर उन्हें यह आईडी दिखाएं, जिससे डेटा तुरंत सत्यापित किया जा सकेगा। यदि कोई जानकारी छूट गई होगी तो उसे उसी समय अद्यतन किया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना से संबंधित सभी सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय रखी जाती हैं। यह जानकारी आरटीआई अधिनियम के अंतर्गत भी साझा नहीं की जाती तथा किसी अन्य संस्था अथवा न्यायालय में भी इसे तलब नहीं किया जाता। अतः सभी नागरिक निःसंकोच होकर सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं।

हरिओम की रिपोर्ट

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ।

*उन्नाव में युवक की सड़क हादसे में मौत,न केवाईसी कराने निकला था, छत्तीसगढ़ से बीमार बेटे को देखने घर आया था*

02.06.2026

11 जून से फुटबाल का सबसे बड़ा महाकुंभ शुरू होने जा रहा है,

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में इंसानियत शर्मसार

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.06.2026
Daily E-paper
04.06.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ।

June 17, 2026
Uncategorizedराज्य

*उन्नाव में युवक की सड़क हादसे में मौत,न केवाईसी कराने निकला था, छत्तीसगढ़ से बीमार बेटे को देखने घर आया था*

June 5, 2026
Uncategorized

02.06.2026

June 2, 2026
Uncategorized

11 जून से फुटबाल का सबसे बड़ा महाकुंभ शुरू होने जा रहा है,

May 31, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • *उन्नाव में सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, ससुराल जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर*
  • 28वे दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
  • संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन कानपुर नगर,
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?