*जिलाधिकारी की अपील सौ दिवसीय नि:शुल्क लाइव योग सत्रों से जुड़ें जनपदवासी*
*लिंक व टोल-फ्री नंबर पर कराएं पंजीकरण*
नितेश प्रताप सिंह (ब्यूरो इटावा)
इटावा। जिलाधिकारी, शुभ्रान्त कुमार शुक्ल द्वारा अवगत कराया गया है कि विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या 137वी० दिनांक-07-04-2026, राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश के पत्रांक-09 दिनांक-06 अप्रैल, 2026 एवं निदेशक आयुर्वेद सेवायें, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्रांक- 06 दिनांक- 08 अप्रैल, 2026 द्वारा यह अपेक्षा की गयी है कि 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (IYD) 2026 के पूर्व आयुष मंत्रालय के “Yoga 365” अभियान के हिस्से के रूप में “100 Days Free Live Yoga Sessions” के सफल आयोजन हेतु 14-दिवसीय योग अभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के विशिष्ट लिंक (https://moa.habit.yoga?ref=Utterpradesh) अथवा समर्पित टोल फ्री नम्बरः 18003157008 माध्यम से पंजीकरण कर जन भागीदारी सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से इस जानकारी को विभिन्न स्तरों जैसे जनपदों, शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय निकायों तक व्यापक रूप से प्रसारित करने का निर्देश प्रदान हुआ है। अतः उक्त प्रदत्त निर्देश के क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (IYD) 2026 के पूर्व आयुष मंत्रालय के “Yoga 365” अभियान के हिस्से के रूप में “100 Days Free Live Yoga Sessions” के सफल आयोजन हेतु 14-दिवसीय योग अभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के विशिष्ट लिंक (https://moa.habit.yoga?ref=Utterpradesh) अथवा समर्पित टोल फ्री नम्बरः 18003157008 के माध्यम से पंजीकरण कर अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करायें। उक्त के संबन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु राष्ट्रीय आयुष मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक (आयुष), जनपद-इटावा (श्री नरेन्द्र कुशवाहा) के मोबाइल नम्बर-9359003131 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।




