💁🏻♂️*07 मई, गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 बंगाल में बवाल: 24 परगना के मध्यमग्राम में *शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट की हत्या*, विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हाइवे किया जाम
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे अब फिर बढ़ेगी गर्मी, कल उदयपुर में दिन में तापमान 37.1 और रात को 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@39.6, राजसमंद@37.9
🔸 उदयपुर में *220 केवी अंबेरी PGCIL लाइन का तार टूटा*, गोगुंदा सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति हुई ठप
🔸 तेंदुए के हमले में महिला की मौत के बाद, उदयपुर के *उपली बड़ी में 4 पिंजरों और 6 कैमरों से की घेराबंदी*
🔸 *ट्रैक्टर समेत बिना मुंडेर के कुएं में गिरा चालक*, मौत, उदयपुर के कानोड़ के माल खेजड़ी की घटना
🔸 *असम में 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण*! हिमंत एक बार फिर लेंगे सीएम पद की शपथ
🔸 *क्लेयर मजूमदार बायोकॉन की नई चेयरपर्सन होंगी*, किरण मजूमदार शॉ ने भांजी को बनाया उत्तराधिकारी
🔸 एमपी: भोपाल में *75 वर्षीय वकील ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म*, नातिन संग खेलने आयी थी बच्ची
🔸 *ऑपरेशन सिंदूर का पूरा हुआ एक साल*, 7 से 10 मई तक सभी बीजेपी नेता बदलेंगे अपनी डीपी, तिरंगे संग रहेगा संदेश
🔸 *डील के करीब पहुंचे यूएसए-ईरान*, ‘अनजान’ इजरायल बोला- हमले तेज करेंगे
🔸 *भारत में पहली बार 50 हजार जवानों की अलग ड्रोन फोर्स* बनेगी, किसी भी सैन्य कार्रवाई में पहली जवाबी कार्रवाई का होगा जिम्मा
🔸 डूंगरपुर के *घूघरा में मछली पकड़ते टोटा बम हाथ में फटा*, व्यक्ति गंभीर घायल, उदयपुर रेफर
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: कर्नाटक के मैसूर में प्रशासन ने खुले में पेशाब करने वालों का इलाज अब जुर्माने से नहीं, सीधे आईना दिखाकर किया है शुरू, शहर की दीवारों पर बड़े-बड़े शीशे दिए लगा, ताकि जो भी “धारवीर” दीवार को सार्वजनिक टॉयलेट समझकर पहुंचे, उसे सबसे पहले अपनी ही शक्ल आए नजर, राहगीर भी पा सकते हैं अनचाही “झलक”, प्रशासन का है कहना कुछ लोग कानून से नहीं, लेकिन खुद को इस हालत में देखकर जरूर होंगे शर्मिंदा, जब सरेराह लुटेगी “इज्जत”, मजे की बात 100 मीटर के अंदर 4 टॉयलेट पहले से हैं मौजूद, फिर भी लोग दीवारों के प्रति अपना “भावनात्मक लगाव” नहीं पा रहे थे छोड़, वीडियो हुआ वायरल लोग ने दी दाद, सराहा यह दंड, बोले -अब सड़क किनारे बहती धार का होगा अंत, क्योंकि सामने दिख जाएगा खुद का ही ‘करतूत कांड’!
🔸 *राजस्थान के 56 हजार बुजुर्गों को फिर मिलेगी मुफ्त तीर्थ यात्रा*, पहली ट्रेन 5 जून से, एसी कोच में होगा सफर
🔹 *आईपीएल 2026*: हैदराबाद ने पंजाब को 33 रन से हराया, आज का मैच लखनऊ-बेंगलुरु के बीच




