💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ, आज अखिलेश यादव कोलकाता जाएंगे, ममता बनर्जी से अखिलेश करेंगे मुलाकात
➡ लखनऊ, PGI क्षेत्र में उत्पातियों का हंगामा, उपद्रवियों ने जमकर मचाया उत्पात, वृन्दावन कॉलोनी में मचाया उत्पात, विरोध करने पर बच्चे की पिटाई की, लोगों को आता देख हमलावर फरार, हमलावर कार, बाइक छोड़कर फरार, सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा, वृन्दावन योजना सेक्टर 6 में जांच शुरू
➡ लखनऊ, यूपी में जनगणना से बड़ी खबर, आज से यूपी में स्वगणना की शुरुआत, सीएम योगी करेंगे स्वगणना की शुरुआत, अपनी जानकारी पोर्टल पर भरेंगे सीएम, स्वगणना में खुद जानकारी भर सकेंगे लोग, आज से 21 मई तक स्वगणना होगी, मोबाइल नंबर से करना होगा लॉगिन, पोर्टल पर 34 सवाल के जवाब भरने होंगे, 22 मई को घर-घर पहुंचेंगे कर्मचारी
➡ लखनऊ, सीएम स्वगणना कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे, सुबह 9:30 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे, 10 बजे लोकभवन में नियुक्ति पत्र बांटेंगे, व्यावसायिक शिक्षा विभाग में हुई नियुक्ति, 272 अनुदेशक को मिलेगा नियुक्ति पत्र, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में नियुक्ति, 11 बजे सहारनपुर दौरे पर रवाना होंगे सीएम, सहारनपुर कार्यक्रम के बाद उत्तराखंड जाएंगे CM
➡ लखनऊ, कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक्स पर लिखा, ‘यूपी के पूर्व DGP आनंद लाल बनर्जी का निधन’, ‘आनंद लाल बैनर्जी का निधन का अत्यंत दुखद’, ‘1979 बैच के एक बेहद शानदार अधिकारी थे’, ‘उनका जाना पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति’, ‘बाबा विश्वनाथ पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें’, ‘परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें’
➡ बस्ती, 4500 फर्जी लाइसेंस मामले की जांच पूरी, 3 सदस्यीय टीम ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट, रिपोर्ट को टेक्निकल टीम से जांच कराने की मांग, अपलोड डेटा खंगालेगी विशेष जांच टीम, STF को भी जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई, जांच के बाद शासन स्तर पर कार्रवाई संभव
➡ ललितपुर, तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पलटने से युवक की मौत, 6 लोग घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, सदर कोतवाली क्षेत्र बिरारी गांव घटना
➡ हमीरपुर, हमीरपुर में नाव पलटने की घटना, लोगों से भरी नाव यमुना नदी में डूबी, नाव में सवार 3 लोगों को बचाया गया, एक महिला और 5 बच्चे लापता हुए, मौके पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन, NDRF, SDRF कर रही रेस्क्यू, गोताखोर भी मौके पर कर रहे तलाश, लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील, थाना कुरारा क्षेत्र की घटना
➡ सहारनपुर, सीएम योगी का सहारनपुर दौरा आज, 2 हजार करोड़ की सौगात देंगे सीएम, कई परियोजना का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे, 1 बजे सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे सीएम, देवबंद के जड़ौदा जट्ट गांव में करेंगे रैली
➡ बहराइच, अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, CO सिटी, CO ट्रैफिक की मौजूदगी में कार्रवाई, सैकड़ों दुकानों के आगे का अतिक्रमण हटवाया, कई अवैध निर्माण, दुकानों के किए ध्वस्त, घंटाघर से तिकोनीबाग तक चला अभियान, कोतवाली नगर क्षेत्र का मामला
➡ बहराइच, नगर पालिका EO पर लगा गंभीर आरोप, EO पर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, CM योगी को भेजा गया शिकायती पत्र, लोकतांत्रिक युवा शक्ति पार्टी ने कार्रवाई की मांग, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार बाजपेई ने लिखा पत्र, फर्जी कर्मचारियों के नाम पर वेतन निकालने का आरोप, जिला पंचायत की सड़कों का निर्माण कराने का आरोप, इंटरलॉकिंग कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप, मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
➡ हापुड़, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हिना टॉप ब्रांड सॉस के नमूने फेल, जांच में सॉस की गुणवत्ता खराब मिली, पूरे बैच नंबर का माल वापस मंगाया जाएगा, एनसीआर समेत कई जिलों में होती सप्लाई, लाखों रुपए का माल बाजार में बताया जा रहा, शहर के दो स्थानों से लिए गए थे नमूने, जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग अलर्ट, रंग डालकर सॉस बनाने का आरोप, कंपनी कैचअप, नूडल्स, अचार भी बनाती है, पास्ता, मैकरोनी का भी होता है निर्माण
➡ सोनभद्र, रेलवे स्टेशन पर मारपीट का वीडियो वायरल, प्लेटफॉर्म पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, RPF जवानों के सामने हुआ बवाल, पुरानी रंजिश में भिड़े दोनों पक्ष, सोनभद्र रेलवे स्टेशन का मामला
➡ बुलंदशहर, बुलंदशहर के सिकंदराबाद में गोलीकांड, NH34 स्थित कैप्टन होटल के बाहर फायरिंग, सपा प्रत्याशी प्रिंस पर गोली चलवाने का आरोप, वार्ड 19 से दावेदारी कर रहा है प्रिंस भराना, सिकंदराबाद कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा, प्रशांत को सपा नेता अतुल का करीबी बताया, प्रशांत, प्रिंस पहले भी कई मामलों में सहअभियुक्त, प्रशांत और साथी रॉबिन को मारी गई गोली, पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही
➡ देवरिया, पुलिस देवरिया को मिली बड़ी कामयाबी, 50 लाख कीमत के 251 मोबाइल बरामद, कई जनपदों से पुलिस ने मोबाइल किए रिकवर, गुमशुदा मोबाइल असली मालिकों को लौटाए गए
➡ पटना, बिहार में आज मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण, गांधी मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह
➡ पश्चिम बंगाल, शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या, PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या, PA चंद्रनाथ को 4 गोलियां मारी गई, कोलकाता के मध्यमग्राम में हत्या की गई, शुभेंदु अधिकारी ने हत्या की पुष्टि की




