ज्येष्ठ का मंगल, हनुमान मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
कानपुर नगर, कैलेंडर वर्ष के अनुसार अप्रैल माह की तारीख से हिन्दू ज्येष्ठ पक्ष आरंभ हो गया है। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले सभी मंगलवार का विशेष महत्व है। मंगलवार को हनुमानजी की पूजा का विशेष ददिन मन जाता है। ज्येष्ठ के मंगलवार को शहर के सभी छोटे बड़े हनुमान मंदिरो में भक्तों की भीड़ लगी रही। भोग प्रसाद, आरती के साथ ही जय श्री राम और वीर हनुमान के नारों से मंदिर गूंज उठे।
ज्येष्ठ के मंगलवार को सुबह से ही शहर के सारे छोटे बड़े हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उम्र पड़ी। भोग प्रसाद आरती के साथ श्रृंगार का दौर सारा दिन चला रहा, कहीं पर पूजा पाठ अनुष्ठान किए गए तो कहीं सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके साथ ही हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा व राम नाम कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया तथा शर्बत वितरण किया गया। जीटी रोड से दक्षिण हनुमान मंदिर, अशोक नगर स्थित हनुमान मंदिर, परमट आनंदेश्वर दरबार में स्थित हनुमान मंदिर सहित बहुत प्रसिद्ध पनकी मंदिर में भी हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया । इस संबंध में परमट मंदिर के पुजारी प्रमोद चंद्र ने बताया की हिंदू पंचांग के अनुसार हर तीसरे वर्ष आने वाला अधिवास जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है इस बार जीत माह में ही लग रहा है। पनकी मंदिर में सुबह से भारी भीड़ भक्तों की दिखाई पड़ी हनुमान जी के जयकारों के साथ श्री राम जी के जयकारों के गूंज पूरे मंदिर में घूमती रही। वही महाराजपुर के गंगा तट के पास स्थित बहुत पुराना सिद्ध हनुमान मंदिर, जो भक्तों के लिए विशेष स्थान रखता है , वहां पर भी सुबह से भक्तों की भीड़ देखी गई। गर्मी को ध्यान में रखते हैं हुए मंदिर प्रशासन द्वारा जलधि का पूर्ण ध्यान रखा गया। इस अवसर पर मंदिर के महंत चैतन्य प्रकाश ब्रह्मचारी ने भक्तों के साथ सत्संग किया और हनुमान जी की महिमा का वर्णन किया। वहीं सलेमपुर स्थित बालाजी मंदिर में भी सुंदरकांड का पाठ किया गया साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। ग्वालटोली में भी बालाजी मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर संचालक शोभित गुप्ता ने बताया की बालाजी की असीम कृपा भक्तों पर लगातार बनी रहती है । पूजन पाठ के दौरान प्रसाद वितरण और शरबत वितरण किया गया इसी प्रकार किदवई नगर स्थित संकट मोचन मंदिर में भी विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ पूरे दिवस शहर भर में भक्ति पूर्ण माहौल बना रहा।
हरिओम की रिपीट




