*🔴 ब्रेकिंग न्यूज़. तमिलनाडु–पुडुचेरी।*
*पैसे के दम पर लॉटरी किंग ने पॉलिटिक्स पर कब्जा किया।*
*असाधारण उदाहरण लोकतांत्रिक राजनीति में।*
*‘लॉटरी किंग’ का सियासी चमत्कार!*
न्यूज खबरनामा सबसे तेज न्यूज चैनल
अलग-अलग पार्टियों से पूरा परिवार जीता चुनाव। पत्नी, बेटा और दामाद विधायक बने।
दक्षिण की राजनीति में बड़ा और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। देश के सबसे बड़े इलेक्ट्रोरल बॉन्ड डोनर माने जाने वाले ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन के परिवार के तीन सदस्य चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच गए हैं. वो भी अलग-अलग दलों से।
पत्नी लीमा रोज मार्टिन ने तमिलनाडु के लालगुड़ी से AIADMK टिकट पर जीत दर्ज की। दामाद आधव अर्जुना, जो TVK से जुड़े हैं, विल्लीवक्कम सीट से विजयी रहे। वहीं बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन ने पुडुचेरी की कामराज नगर सीट से NDA समर्थित उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की।




