By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *05- मई- मंगलवार*
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > Uncategorized > *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *05- मई- मंगलवार*
Uncategorized

*सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें* *05- मई- मंगलवार*

timesandspace
Last updated: 2026/05/05 at 8:26 AM
timesandspace
Share
6 Min Read
featured image
SHARE

*💁🏻‍♂️सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*05- मई- मंगलवार*

👇
*===============================*

*बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, असम में हैट्रिक: तमिलनाडु में एक्टर विजय बनेंगे CM; केरलम में कांग्रेस लौटी, लेफ्ट सरकार अब देश में कहीं नहीं*

*’आज भयमुक्त हुआ बंगाल’, BJP मुख्यालय से PM मोदी का राजनीतिक दलों को संदेश, बोले- बदला नहीं, बदलाव की हो बात;*

*ये हिंदुत्व की जीत है, भवानीपुर में ममता बनर्जी को हरा बोले शुभेंदु अधिकारी,बंगाल में भवानीपुर की जनता ने भी ममता को ठुकराया, सुवेंदु ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया*

*ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- अमेरिकी जहाजों पर किया हमला तो दुनिया के नक्शे से मिटा देंगे*

*1* बंगाल जीत पर मोदी बोले-गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन लेंगे, पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी

*2* पीएम ने बताया कि आज देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भाजपा-एनडीए की सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मंत्र है नागरिक देवो भवः। हम जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। इसलिए जनता भाजपा पर ज्यादा से ज्यादा भरोसा कर रही है। जनता साफ देख रही है कि जहां भाजपा, वहां गुड गवर्नेंस। जहां भाजपा, वहां विकास।

*3* पीएम मोदी ने कहा कि जय-पराजय लोकतंत्र और चुनावी राजनीति का स्वाभाविक हिस्सा होता है, लेकिन पांच राज्यों की जनता ने पूरे विश्व को दिखाया है कि ये हमारा भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी क्यों है। लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक तंत्र नहीं है। ये हमारी रगों में दौड़ता हुआ संस्कार है। आज सिर्फ भारत का लोकतंत्र नहीं जीता है, आज भारत का संविधान भी जीता है

*4* आप बीते दो साल के ट्रेंड को देखिए। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी। महाराष्ट्र में जबरदस्त जीत मिली। दिल्ली में अभूतपूर्व जीत मिली। बिहार में भी हमें बड़ी जीत हासिल हुई। यह जीत सिर्फ राज्यों में ही नहीं लोकल गवर्नेंस में भी दिख रही है। गुजरात में इस बार भाजपा को स्थानीय चुनाव में सबसे बड़ा वोट शेयर मिला है। ये भाजपा की गुड गवर्नेंस का सबसे बड़ा उदाहरण है

*5* आज भाजपा कार्यकर्ता के रूप में मेरे मन में एक और बात आ रही है। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को कितनी शांति मिली होगी। उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना कर के प्रत्येक कार्यकर्ता को संदेश दिया था कि देश के लिए जीना है और देश के लिए मरना है। उन्होंने अपने जीवन से साबित किया कि राष्ट्र सर्वोपरि का मंत्र लेकर चलने वाले अपना जीवन देने में एक पल का भी संकोच नहीं करते।

*6* मैं आज हर बंगाल वासी को भरोसा देता हूं कि बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा दिन-रात एक कर देगी। बंगाल में अब महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिलेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगी। पलायन रुकेगा। पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान भारत योजना को हरी झंडी दिखाई जाएगी और घुसपैठियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होगी

*7* 49 साल में पहली बार देश में लेफ्ट सरकार नहीं, 1957 में केरलम में नंबूदरीपाद ने सत्ता दिलवाई; 2026 में केरलम से ही खत्म

*8* नए शीर्ष पर भाजपा: देश की 76 फीसदी आबादी और 72% क्षेत्रफल अब भगवामय, टूटा 2018 का रिकॉर्ड

*9* पश्चिम बंगाल परिणाम: ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बोलीं- BJP ने लूटीं 100 सीटें, चुनाव आयोग उनका; हम वापसी करेंगे

*10* राहुल ने असम-बंगाल के नतीजों पर साधा निशाना, कहा- चुनाव चोरी, संस्था चोरी – अब और चारा ही क्या है!

*11* बंगाल की जीत के साथ और ताकतवर हुई भाजपा: अब 21 राज्यों में एनडीए का दबदबा, छह राज्यों तक सिमटा इंडिया गठबंधन

*12* हारते ही कांग्रेस में शुरू हुआ इस्तीफों का दौर, असम के प्रभारी ने छोड़ दिया पद, जितेंद्र सिंह ने ली असम में कांग्रेस की करारी हार की जिम्मेदारी; दिया जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज के पद से इस्तीफा

*13* बंगाल चुनाव में मुस्लिम वोटों के बंटवारे ने टीएमसी का खेल बिगाड़ दिया। पार्टी की मुस्लिम बहुल सीटें 75 से घटकर 50 रह गईं। कांग्रेस, वाम दल और हुमायूं कबीर ने टीएमसी के वोट काटे, जिसका फायदा भाजपा को मिला। भाजपा ने इन इलाकों में 18 सीटें जीतीं, जबकि ओवैसी का खाता भी नहीं खुला।

*14* सुनेत्रा पवार ने जीत का इतिहास बनाया, 2.18 लाख वोटों से जीतीं; 5 राज्यों की 7 सीटों पर उपचुनाव में भाजपा 4, कांग्रेस 2 जीती

*15* पंजाब समेत उत्तर भारत में आंधी के साथ तेज बारिश, पारा गिरा; आज भी आंधी-पानी का अलर्ट

*16* दावा- होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर ईरान का मिसाइल अटैक, अमेरिका बोला- ये झूठ; ट्रम्प ने कहा था यहां फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालेंगे

*17* IPL में मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज, लखनऊ को 6 विकेट से हराया; रोहित-रिकेल्टन की फिफ्टी

*18* BHEL का मुनाफा 156% बढ़कर ₹1,290 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में 37% की ग्रोथ, निवेशकों को हर शेयर पर ₹1.40 का डिविडेंड देने का ऐलान
*==============================*

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ।

*उन्नाव में युवक की सड़क हादसे में मौत,न केवाईसी कराने निकला था, छत्तीसगढ़ से बीमार बेटे को देखने घर आया था*

02.06.2026

11 जून से फुटबाल का सबसे बड़ा महाकुंभ शुरू होने जा रहा है,

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में इंसानियत शर्मसार

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

05.06.2026
Daily E-paper
04.06.2026
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ।

June 17, 2026
Uncategorizedराज्य

*उन्नाव में युवक की सड़क हादसे में मौत,न केवाईसी कराने निकला था, छत्तीसगढ़ से बीमार बेटे को देखने घर आया था*

June 5, 2026
Uncategorized

02.06.2026

June 2, 2026
Uncategorized

11 जून से फुटबाल का सबसे बड़ा महाकुंभ शुरू होने जा रहा है,

May 31, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • गंगाघाट में किसान ने लगाया जबरन खेत से मिट्टी खनन का*गंगाघाट में किसान ने लगाया जबरन खेत से मिट्टी खनन का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार*
  • *उन्नाव में सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, ससुराल जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर*
  • 28वे दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?