*मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर चला पुलिस का डंडा, 774 वाहनों का चालान*

*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। “जन-जन का है यह नारा, सड़क सुरक्षा लक्ष्य हमारा” के संदेश के साथ कानपुर नगर पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान डीसीपी ट्रैफिक रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में 2 अप्रैल 2026 से 3 अप्रैल 2026 तक शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर चलाया गया।
अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 774 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस टीमों ने सघन जांच करते हुए नियम तोड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई की।
डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सड़क पर स्टंट करने या अवैध मॉडिफिकेशन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध बदलाव न कराएं और यातायात नियमों का पालन करें।
पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए ट्रैफिक कंट्रोल रूम (9305104340) और हेल्पलाइन नंबर (9305104387) जारी किए हैं। साथ ही वाहन चालकों से कहा गया है कि एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तुरंत रास्ता दें, ताकि किसी की जान बचाई जा सके।