*उन्नाव जमीन पर कब्ज़ा, जान से मारने की धमकी और पुलिस पर दबाव के आरोप* — *पीड़ित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर!*”
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के कंजोरा गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कमल और विमल नाम के दो सगे भाइयों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्ज़ा किया जा रहा है, और विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
पीड़ितों का कहना है कि 2019 में हुई संपत्ति की वैध लिखापढ़ी के बावजूद, अब कुछ लोग जबरन मकान बना रहे हैं। डायल 112 पर सूचना देने के बाद भी कार्रवाई अधूरी रही। इतना ही नहीं, आरोप है कि पुलिस चौकी पर बुलाकर पीड़ित पक्ष पर ही समझौते का दबाव बनाया गया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
सबसे बड़ा सवाल 👉 क्या उन्नाव में दबंगों के आगे कानून बेबस है?
क्या पीड़ित को न्याय मिलेगा या दबाव में दब जाएगी सच्चाई?
पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना ये होगा कि प्रशासन कब जागेगा।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




