💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस सख्त, 31 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप, बाजार खाला थाना क्षेत्र का मामला
➡लखनऊ खाली प्लॉट में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, चौक थाना क्षेत्र के नक्खास की घटना, नक्खास के चिड़िया बाजार का मामला
➡लखनऊ लालबाग के सुपर मार्केट में लगी आग, सुपर मार्केट की 3 दुकानों में लगी आग, शॉट सर्किट से लगी भीषण आग, लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना, दमकल ने आग पर पाया काबू, हजरतगंज क्षेत्र स्थित लालबाग की घटना
➡लखनऊ अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास हादसा
➡लखनऊ सीएम योगी ने उमा भारती की बधाई, ‘उमा भारती को जन्मदिन की बधाई’, भाजपा परिवार की वरिष्ठ सदस्य-CM, उमा भारती को हार्दिक शुभकामनाएं-CM, बाबा महाकाल से प्रार्थना- सीएम योगी, ‘दीर्घायु, स्वस्थ और यशस्वी जीवन की कामना’
➡लखनऊ लखनऊ में सुबह से हो रही बारिश, मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी, लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई, गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से बड़ी राहत
➡हापुड़ महिला के घर पर पथराव करने मामला, आपत्तिजनक बात करने का किया था विरोध, करीब आधा दर्जन दबंगों ने किया पथराव, वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पुलिस ने दबंगों पर दर्ज की FIR, थाना देहात क्षेत्र क़े LN रोड का मामला
➡औरैया पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में तीन बदमाश हुए गिरफ्तार, सभी आरोपी कन्नौज के रहने वाले, जेबकतरी की घटना को दे चुके थे अंजाम, आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
➡झांसी अपराधियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी, गुरसराय थाना पुलिस ने 5 लोगों को पकड़ा, शांति भंग करने के आरोप में हुई कार्रवाई, आरोपियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई
➡हापुड़ किसान नेता को फोन कॉल पर मिली धमकी, राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण को मिली धमकी, अज्ञात व्यक्ति ने इलाज करने की दी धमकी, हरीश को गायब करने की दी धमकी, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता है हरीश हूण, पुलिस ने अज्ञात क़े खिलाफ दर्ज की FIR, थाना सिम्भावली क्षेत्र का मामला
➡रायबरेली ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने जिला अस्पताल में किया हंगामा, स्ट्रेचर न मिलने पर परिजनों ने किया हंगामा, परिजनों का हंगामा देख मौके पर पहुंची पुलिस, इलाज में देरी के चलते युवक की मौत- परिजन, शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल का मामला
➡सिद्धार्थनगर पानी की टंकी से दो युवकों का रेस्क्यू, सेना के हेलिकॉप्टर से चलाया ऑपरेशन, 5:20 बजे गोरखपुर से पहुंचा हेलिकॉप्टर, दोनों युवक सुरक्षित निकाले गए, सेना उन्हें अपने साथ गोरखपुर ले गई
➡मुजफ्फरनगर भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, बाइक सवार मां-बाप और बेटे की मौत, ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, मुख्यमंत्री ने हादसे को लिया संज्ञान में, सीएम ने हादसे पर दुख प्रकट किया, ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार, खतौली कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़ मुस्लिम युवकों ने युवती से की छेड़छाड़, भाई के साथ जा रही थी युवती, विरोध करने पर भाई को पीटा, स्थानीय लोगों ने मुस्लिम युवकों को पीटा, पुलिस ने एक युवक को पकड़ा, दो फरार, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡सोनभद्र सोनभद्र में आंधी-तूफान का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से हादसा, बिजली गिरने से 2 बच्चियों की मौत, आम बीनते समय गिरी थी बिजली, बभनी थाना क्षेत्र के चौना की घटना
➡आगरा छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस का एक्शन, कुछ ही घंटों में आरोपी के साथ मुठभेड़, मुख्य आरोपी कासिम के लगी गोली, एक आरोपी फरार,पुलिस दे रही दबिश, पुलिस पूछताछ में कासिम ने जुर्म कबूला, एक तमंचा,कारतूस और कई खोखे बरामद, फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस से हुई मुठभेड़
➡रामपुर रामपुर में बच्चे की हत्या का मामला, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, आरोपी रेहान के पैर में लगी गोली, दो दिन बाद खेत में मिला था शव, आरोपी से तमंचा, खोखा बरामद, रामपुर के थाना केमरी क्षेत्र का मामला
➡सोनभद्र आंधी के तेज झोंके से तालाब में गिरा बच्चा, पानी में डूबने से मौके पर ही हुई मौत, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, बभनी थाना क्षेत्र की घटना
➡प्रयागराज नार्थ सेंट्रल रेलवे प्रयागराज मंडल की कार्रवाई, रेलवे भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, गऊघाट क्षेत्र में चलाया गया अभियान, 6500 वर्ग मीटर जमीन कराई कब्जा मुक्त, 100 करोड़ रुपये की भूमि खाली कराई गई, डीआरएम के नेतृत्व में चला अभियान
➡प्रयागराज धूमनगंज के मुंडेरा में बच्चे की मौत, बच्चे के शरीर पर चोट के निशान मिले, मां सीमा ने कहा-सीढ़ियों से गिरा था, छोटे भाई ने उबैद पर पिटाई का आरोप लगाया, पुलिस ने मां और उबैद को हिरासत में लिया, पूछताछ में उबैद ने थप्पड़ मारने की बात कबूली, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
➡आगरा निर्माणाधीन मकान में हादसे का मामला, हादसे में एक ठेकेदार समेत तीन की मौत, मरने वालों में एक ठेकेदार, 2 मजदूर शामिल, तीसरी मंजिल से गिरकर हुई तीनों की मौत, स्टोर रूम की छत डालते समय हुआ हादसा, एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस-1 की घटना
➡बुलंदशहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो मिनी ट्रक से टकराई, कार चालक गौरव जादौन बताए जा रहे, गौरव खुर्जा अरनिया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख, गौरव जादौन के साथ में बैठा था बेटा, हादसे में बेटा गाड़ी में बुरी तरह फंसा, पुलिस ने मिलकर निकाला बाहर, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़ DIG मेरठ रेंज की बड़ी कार्रवाई, नगर कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय लाइन हाजिर, DIG ने विनोद पांडेय को लाइन हाजिर किया, जदीद चौकी प्रभारी अशोक कुमार भी हाजिर, जबरन समझौता कराने, गाली-गलोच का आरोप, पीड़ित को 8 घंटे हवालात में बैठाया गया, प्रथम दृष्टया जांच में आरोप पाए गए सत्य, CCTV भी नियमित रूप से नहीं मिले चालू
➡हापुड़ गांव में तेंदुए की दस्तक से दहशत, ग्रामीणों को रास्ते में दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना, सिंभावली क्षेत्र के धनपुरा का मामला
➡हापुड़ वरमाला के दौरान दूल्हे के बेहोश होने मामला, स्टेज पर अचानक बेहोश हुआ था दूल्हा, दुल्हन पक्ष ने मामले की शिकायत की, नशे में बेहोशी का नाटक करने का आरोप, दहेज में कार,5 लाख की अतिरिक्त मांग, एसपी ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश, नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡मुज़फ्फरनगर थानाध्यक्ष की बड़ी लापरवाही उजागर, जिंदा बुजुर्ग को रिपोर्ट में मृत दिखाया, बेटे ने पिता को मृत बताकर मकान बेचा, फर्जी कागज़ात से संपत्ति का बैनामा, दूसरे व्यक्ति को बेची गई संपत्ति, जिंदा व्यक्ति खुद को साबित करने में मजबूर, पीड़ित ने अधिकारियों से लगाई गुहार, शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, ककरौली थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप, पुलिस पर पीड़ित को परेशान करने का आरोप, ककरौली क्षेत्र के कमहेड़ा गांव का मामला
➡प्रयागराज हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज, फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, वीडियो में आरोपी बच्ची से गन चलवाता दिखा, यमुनानगर जोन के औद्योगिक क्षेत्र का मामला
➡मेरठ घर के बाहर खड़े युवक को मारी गोली, बाइक सवार दो बदमाशों ने की फायरिंग, घटना से पहले हुई कहसुनि, गोली मारकर आरोपी मौके से फरार, कपड़ों का व्यापार करता है पीड़ित, मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र का मामला




