*नगर आयुक्त कार्यालय अपडेट कानपुर, उत्तर प्रदेश*
डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी
*नगर आयुक्त द्वारा सी एम ग्रिड के फेज 1 तथा फेज 2 के चल रहे कार्यों का किया गया स्थलीय निरीक्षण.*
*निरीक्षण के दौरान जैदी मुख्य अभियन्ता, दीपांकर भास्कर जोनल अभियन्ता 2, कार्यदायी संस्था के पदाधिकारीगण, जोनल स्वच्छता अधिकारी 2 व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे.
सर्वप्रथम नगर आयुक्त द्वारा वी आई पी रोड से लाल बंगला तथा जे के 1 से जलराम गेस्ट हाउस तक सी एम ग्रिड फेज 2 में बन रही सड़क का जायजा लिया गया
जोनल अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त सड़क की कुल लंबाई 2.6 किलोमीटर है तथा उक्त सड़क 39.74 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है। सड़क पर 7 मीटर चौड़ी व्हाइट टॉपिंग रोड बनाए जाने का प्रावधान किया गया है। सड़क में एचडीपी पाइप के माध्यम से विद्युत हाई टेंशन तारों को भूमिगत किए जाने का भी प्रावधान किया गया है। उक्त मार्ग पर सीवर लाइन, वाटरलाइन तथा ऑप्टिकल फाइबर भूमिगत किए जाने का भी प्रावधान किया गया है.
पर्यावरण की दृष्टि से सड़क के मध्य में डेढ़ मीटर चौड़े डिवाइडर पर वृक्षारोपण का कार्य भी प्रस्तावित है.
निरीक्षण के दौरान सड़क में कुल 5200 मीटर के सापेक्ष 3 किलोमीटर वाटर लाइन, सीवर लाइन, स्टार्म वॉटर, ड्रेनेज पाइप का कार्य पूर्ण मिला। सड़क पर सुरक्षा मानक तथा बैरिकेडिंग, ग्रीन नेट इत्यादि पाए गए.
मौके पर फुटपाथ का कार्य प्रारम्भ न होने पर रोष व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दशा में फुटपाथ बनाए जाने का कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिया जाए तथा एक माह के अंदर सभी यूटिलिटीज का कार्य पूर्ण करने के साथ साथ फुटपाथ का कार्य पूरा कराया जाए। जिससे कि स्थानीय लोगों को फुटपाथ का तत्काल लाभ मिल सके.
नगर आयुक्त ने निर्देशित किया,सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का उच्च ध्यान रखा जाए। एवं स्थल पर खुदाई के बाद तत्काल मलबा इत्यादि को हटाया जाये.
नगर आयुक्त ने सीवर लाइन व वॉटर लाइन कनेक्शन न होने पर नाराजगी भी व्यक्त की.
नगर आयुक्त द्वारा जोन 2 में ही एन एच 19 से राजाराम चौराहा होते हुए हमीरपुर मुख्य मार्ग तक सी एम ग्रिड के फेज 1 से बनाई जा रही सड़क का निरीक्षण किया गया.
इस सड़क की कुल लंबाई 4.6 किलोमीटर है तथा उक्त सड़क 38 करोड़ 98 लाख की लागत से मे.कोनार्क एसो. द्वारा बनाई जा रही है.
उक्त सड़क एन एच 19 से हमीरपुर जाने वाले यात्रियों के सुगमता प्रदान करेगी। इस सड़क के निर्मित होने से नौबस्ता चौराहे की ओर जाने वाले यात्री उक्त सड़क के माध्यम से राजाराम चौराहा होते हुए हमीरपुर मुख्य मार्ग को बिना नौबस्ता चौराहा जाए हुए जा सकेंगे। जिससे नौबस्ता चौराहे पर यातायात का दबाव कम हो जाएगा.
स्थल पर सीवर लाइन, वाटर लाइन, मोटर ड्रेनेज, पाथ वे का निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया.
सीवर व वॉटर लाइन कनेक्शन न होने पर मौके पर उपस्थित जल निगम के अधिशाषी अभियन्ता को निर्देशित किया गय कि 7 दिवस के अंदर जहां भी सीवर लाइन तथा वाटर लाइन डाली जा चुकी है। वहां पर हाउस कनेक्शन को प्रत्येक दशा में पूर्ण करायें। साथ ही इस आशय का प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करें कि अब सीवर व वॉटर लाइन कनेक्शन हेतु कोई घर अवशेष नहीं है.
नगर आयुक्त द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि वर्षा ऋतु से पूर्व प्रत्येक दशा में नाला निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया जाये। जिससे कि जलभराव की स्थिति का सामना न करना पड़े.
मौके पर नगर आयुक्त ने मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि सीएम ग्रिड के अंतर्गत फेज 1 व 2 में जो भी कार्य स्वीकृत हैं एवं प्रगति पर हैं। वह मानक के अनुरूप निर्मित किये जायें। इस हेतु निरन्तर कार्यों की मॉनिटरिंग की जाये। एवं निर्धारित कार्य में शिथिलता बरतने वाले के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाये.




