*उन्नाव दबंगों की मारपीट में युवक घायल, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप*
खबर उन्नाव से है जहां जनपद के सफीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परियर में दबंगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता किरन पत्नी उमाशंकर ने आरोप लगाया है कि दिनांक 31 जनवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे गांव के ही राजेन्द्र और मुकेश पुत्र सोनेलाल ने उनके पति पर लोहे की राड़, लाठी और लात-घूसों से हमला कर दिया। हमले में उनके पति के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती हैं।
पीड़िता के अनुसार, जब वह अपने पति को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस मामले में थाना सफीपुर में अपराध संख्या 44/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बता दे कि किरन का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी लगातार सुलह का दबाव बना रहे हैं और मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बावजूद इसके, पुलिस द्वारा अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है और न ही जांच में आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण (सीटी स्कैन) कराया गया है।
पीड़िता ने यह भी बताया कि 6 फरवरी 2026 को दिए गए प्रार्थना पत्र पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, 28 अप्रैल 2026 को आरोपियों द्वारा फिर से मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें प्रियान्शू को निशाना बनाया गया। साथ ही आरोप है कि आरोपियों द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने, घर में आग लगाने और जान से मारने की धमकियां लगातार दी जा रही हैं। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
बाइट – प्रियांशु घायल युवक
बाइट – उमा शंकर घायल।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




