*उन्नाव: खड़े डंपर से टकराई बाइक, किसान की मौत, मां गंभीर*
उन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा बिछिया ग्यारह मील के पास पेट्रोल पंप के सामने हुआ।
गदन खेड़ा निवासी राम सुंदर तिवारी अपनी मां के साथ बाइक से गेहूं कटवाने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राम सुंदर तिवारी को मृत घोषित कर दिया। उनकी मां का इलाज जारी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सड़क किनारे खड़े भारी वाहन को हादसे की वजह माना जा रहा है।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




