*🌸🌾दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*=======================================04/04/2026*
*1* चीन की ओर नहीं मुड़ा ईरान से आ रहा कोई जहाज, सरकार ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
*2* भारत वैश्विक संकट के बीच मजबूती से उभरा और इसका डटकर मुकाबला किया: जयशंकर
*3* केरल चुनाव: ‘लेफ्ट में कुछ भी लेफ्ट नहीं बचा’, राहुल गांधी का एलडीएफ पर हमला; भाजपा-आरएसएस से सांठगांठ का दावा
*4* बंगाल में कांग्रेस नेता अधीर रंजन से धक्का-मुक्की, TMC कार्यकर्ताओं ने घेरा; केरल में सांसद शशि थरूर का काफिला रोका, ड्राइवर-गनमैन से हाथापाई
*5* मिडिल-ईस्ट जंग: कांग्रेस के 4 बड़े नेता सरकार के साथ, राहुल गांधी से अलग राय रखी; LPG संकट पर कहा- सिर्फ माहौल बनाया जा रहा है
*6* वोटिंग और उससे एक दिन पहले बिना अनुमति विज्ञापन नहीं छपवा सकेंगे सियासी दल, चुनाव आयोग ने दिए निर्देश
*7* शशि थरूर ने हमले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले- प्रचार नहीं रुकेगा; संदेश जनता तक पहुंचेगा
*8* असम चुनाव में तेज हुई ‘जुबानी जंग’, मुख्यमंत्री हिमंता ने राहुल को कहा-‘पागल’, बोले-जनजातियों पर लागू नहीं होगा UCC
*9* महाराष्ट्र के नासिक के डिंडोरी इलाके में एक कार के कुएं में गिरने से एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें छह बच्चे शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब परिवार समारोह से लौट रहा था
*10* कपास की बढ़ती कीमतों से परेशान कपड़ा उद्योग : विदेशी बाजार में टिकने के लिए सरकार से आयात शुल्क हटाने की मांग
*11* केदारनाथ में भारी बर्फबारी, अटल टनल बंद, 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट; MP-राजस्थान में ओले गिर सकते हैं, यूपी में बिजली गिरने से 5 की मौत
*12* ईरान ने 24 घंटे में 2 अमेरिकी जेट्स गिराए, 2 रेस्क्यू हेलिकॉप्टर पर अटैक, अमेरिका ने एक पायलट को बचाया, दूसरे की तलाश जारी
*13* ईरान ने मार गिराए F-15 और A-10 फाइटर जेट, 20 साल बाद टूटा अमेरिका का घमंड?
*14* 23 साल बाद दुश्मन ने गिराया अमेरिकी फाइटर जेट, ट्रम्प का ईरानी आसमान पर कब्जे का दावा गलत; अब तक अमेरिका के 7 विमान तबाह
*15* जंग का असर- पाकिस्तानी मंत्रियों को 6 महीने सैलरी नहीं, 2 दिन पहले पेट्रोल पर 137 रुपए बढ़े, विरोध के बाद 80 रुपए कम किए
*================================*




