*TOP 15 BREAKING NEWS*
💁🏻♂️*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*26/03/2026*
*1.* 900 अंक की तेजी के साथ 75,000 पर सेंसेक्स, निफ्टी भी 300 अंक चढ़ा।
*2.* शादी या बर्थडे पर अब कैश नहीं म्यूचुअल फंड गिफ्ट कार्ड दे सकेंगे, SEBI का बड़ा प्रस्ताव, ₹50000 की होगी लिमिट।
*3.* कोलकाता में फ्लाइंग स्क्वाड-स्टैटिक सर्विलांस टीम की संख्या 152 से बढ़ाकर की गई 342, कहीं भी हंगामा होने पर स्थिति पर नजर रखने तथा नाका चेकिंग की ड्यूटी।
*4.* सुकान्त मजूमदार गये उत्तर बंगाल दौरे पर, शान्तुन ठाकुर दिल्ली, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की बैठक में दोनों केन्द्रीय मंत्री अनुपस्थित! निमंत्रण नहीं मिलने का अभियोग।
*5.* क्या चुनाव लड़ पायेगी पूर्व एथलिट स्वप्ना बर्मन? विचार विभागीय जांच चलने के कारण रेलव ने इस्तीफा नहीं किया गृहित, अब जलपाईगुड़ी के राजगंज से तृणमूल प्रार्थी पहुंची हाईकोर्ट।
*6.* SIR: प्रथम सप्लीमेन्ट्री लिस्ट में कटे हुए नामों की संख्या जानकारी नहीं, CEO मनोज कुमार बोले-जांच कर रहे जजों के पास जो आयेगा उसे जारी करना है चुनाव आयोग का काम।
*7.* उत्तरपाड़ा में प्रमोटिंग विवाद, प्रमोटर के लोगों पर महिला मकान मालकिन से मारपीट से मारपीट तथा जवाबी हमले में महिला द्वारा लोहे की रॉड से सिर फोड़ देने का आरोप, दोनों पक्ष के कई घायल, अस्पताल में भर्ती।
*8.* भाजपा नेता दिलीप घोष बोले- ओवैसी बंगाल में घुसने की कोशिश कर रहे, यहां के लोग किसी को जल्दी नहीं अपनाते।
*9.* रेप केस में फरार पंजाब के AAP विधायक हरमीत सिंह ग्वालियर से गिरफ्तार।
*10.* यूपी के बांदा में डॉक्टर की नई दुल्हन वीडियोग्राफर के साथ फरार, शादी के एक महीने रही और फिर समेट ले गई जेवरात।
*11.* दिल्लीः इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा श्मशान, पिता ने रोते हुए हाथ जोड़े, बोले- कोई रोना मत, बेटा शांति से जाए।
*12.* भुवनेश्वर में RDI ऑडिटर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 28 लाख से अधिक नकदी जब्त।
*13.* नासिक में ‘कैप्टन’ बाबा का नया कांड, 15 लाख प्रति किलो में बेचा तुर्किए का ‘जादुई’ शहद।
*14.* नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद गिरधारी यादव पर मंडराया खतरा, JDU ने सदस्यता रद्द करने लोकसभा अध्यक्ष को भेजा नोटिस।
*15.* कुवैत के एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में आग लगी; इराकी लड़ाकों का अमेरिका के 23 ठिकानों पर हमला।




