*उन्नाव यूपी सरकार के नौ वर्ष पूरे,धर्मपाल मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां।*
यूपी सरकार के नौ साल पूरे होने को लेकर चल रहे प्रचार और प्रसार के मद्देनजर सरकार में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह उन्नाव पहुँचे। इस दौरान निराला प्रेक्षाग्रह में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मंत्री ने फीता काटकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री ने दिव्यांगो को ट्राई साइकल का वितरण भी किया गया। इस दौरान उद्यमी योजनाओं में पात्रों को चेक प्रदान की जबकि सरकार के विकास कार्यों में आने वाली योजनाओं के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए पशु पालन और उससे मिलने वाले रोजगार और योजनाओं को भी बताया। इस दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरा नंद के गौवंशो की दुर्दशा पर दिए गए बयान को लेकर शंकराचार्य पर तो शॉट कार्नर से खेल गए जबकि सपा को आड़े हाथों लेते हुए बोले शंकराचार्य को आदर से नमन करते है लेकिन उनके साथ सपा के कसाई चलते हैं न कि गौ भक्त। वहीं अपने ही एक मंत्री के रोने के वीडियो पर बात करने की बजाय यू टर्न ले लिया।
बाइट -धर्मपाल सिंह-पशुधन मंत्री
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




