*कानपुर में शोक व्यक्त करने पहुंचे जनप्रतिनिधि, परिवार को दी*कानपुर में शोक व्यक्त करने पहुंचे जनप्रतिनिधि, परिवार को दी सांत्वना*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर नगर। बर्रा स्थित यादव मार्केट में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद राजाराम पाल के बड़े भाई श्री धनीराम पाल की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मंगलवार को कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की शक्ति देने की कामना की।
शोक व्यक्त करने पहुंचे लोगों ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और इससे पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर अमर सिंह यादव (218 विधानसभा घाटमपुर महासचिव), राजकुमार कुशवाहा (ब्लॉक अध्यक्ष पतारा), मनोज यादव (ब्लॉक अध्यक्ष घाटमपुर), भूरा यादव तथा साधु यादव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सांत्वना*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर नगर। बर्रा स्थित यादव मार्केट में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद राजाराम पाल के बड़े भाई श्री धनीराम पाल की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मंगलवार को कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की शक्ति देने की कामना की।
शोक व्यक्त करने पहुंचे लोगों ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और इससे पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर अमर सिंह यादव (218 विधानसभा घाटमपुर महासचिव), राजकुमार कुशवाहा (ब्लॉक अध्यक्ष पतारा), मनोज यादव (ब्लॉक अध्यक्ष घाटमपुर), भूरा यादव तथा साधु यादव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।