💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- सीएम की मां पर भड़काऊ टिप्पणी मामला, मौलाना के शर्मनाक बयान को लेकर प्रदर्शन, आज हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर होगा प्रदर्शन, पार्षद स्वदेश सिंह के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन, अलग-अलग चौराहों पर लगाई गई है होर्डिंग, 11 मार्च को गांधी प्रतिमा पर 12.30 बजे प्रदर्शन
➡मेरठ- मेट्रो स्टेशन पर लाखों का सोना पकड़ा गया, एक्स-रे मशीन में चेकिंग के दौरान खुलासा, दो युवक अजय और विजय पकड़े गए, दोनों अमृतसर के सर्राफा कारोबारी बता रहे, सोने की सप्लाई करने की बात आई सामने, GST, इनकम टैक्स अधिकारियों को बुलाया, सोना और दोनों युवकों को हिरासत में लिया, सदर थाना क्षेत्र के मेट्रो स्टेशन का मामला
➡सिद्धार्थनगर- नादेपार चौराहे पर युवक की हत्या, युवक पर चाकू से किया गया हमला, हमले में युवक की मौके पर ही मौत, आरोपी युवक शादी समारोह में आया था, किसी बात को लेकर हुआ विवाद, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ा, जोगिया थाना क्षेत्र का मामला
➡सोनभद्र- ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला को पकड़ा, बच्चा चोरी के शक में महिला को पकड़ा, महिला, साथियों पर बच्ची चोरी का शक, भीड़ ने बुजुर्ग महिला को पकड़ लिया, अंधेरे का फायदा उठाकर 2 साथी फरार, पूछताछ के लिए पुलिस कोतवाली ले गई, दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा की घटना
➡कानपुर- स्क्रब गोदाम में लगी भीषण आग, आवासीय इलाके में चल रहा स्क्रब गोदाम, दमकल की गाड़ियां आग पर पाया काबू, अवैध रूप से चल रहा था स्क्रब गोदाम, आग लगने का कारण नहीं हो सका स्पष्ट, सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र का मामला
➡झांसी- नगर निगम में पार्षदों का भारी हंगामा, होर्डिंग हटाने पर भड़के कई पार्षद, पार्षद नीता यादव के बेटे की हटाई होर्डिंग, बेटे की शादी की होर्डिंग हटाने से विवाद शुरू, नगर निगम के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे पार्षद, अधिकारियों और पार्षदों के बीच तीखी बहस, नगर निगम की कार्रवाई में पैनल हटाए गए, अवैध होर्डिंग पर 5000 रुपये जुर्माने का ऐलान
➡रायबरेली- रायबरेली के जवान प्रदीप कुमार शर्मा शहीद, अरुणाचल प्रदेश की पहाड़ी सड़क पर हादसा, सेना का वाहन खाई में गिरा, जवान की मौत, 2010 में 19वीं सिख रेजीमेंट में हुए थे भर्ती, पैतृक का पार्थिव शरीर गहरौली पहुंचा, परिजनों ने सरकार से मदद की मांग की
➡आगरा- आगरा में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, नौसेना में तैनात युवक को एटीएस ने पकड़ा, नौसेना का लांस नायक निकला ISI एजेंट, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए करता था जासूसी, कागारौल का रहने वाला आदर्श कुमार, केरल के कोच्चि में तैनात था आदर्श कुमार, ISI एजेंट को अपने खाते से किए थे पैसे ट्रांसफर, रणनीतिक युद्धपोत की ISI को भेजी थीं तस्वीरें, एटीएस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश, आगरा के कागारौल इलाके का मामला
➡बलरामपुर- सीएम योगी का 2 दिवसीय बलरामपुर दौरा आज, 3.45 बजे मां पाटेश्वरी राज्य विवि परिसर पहुंचेंगे, निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे CM, राजकीय मेडिकल कॉलेज संयुक्त चिकित्सालय में आगमन, मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे, विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे
➡अमेठी- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन आज, सामूहिक विवाह में 308 लोगों की शादी होगी, 2023 से अबतक 1600 से अधिक रजिट्रेशन
➡दिल्ली- बीजेपी ने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया, लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया, आज सभी को उपस्थित रहने के लिए कहा
➡रायबरेली- अवैध असलहों के साथ 2 युवक पकड़े गए, दोनों युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, वीडियो वायरल, युवकों को पकड़कर ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया, युवकों के कब्जे से अवैध असलहे हुए बरामद, नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे राई का मामला
➡बागपत- पति, देवर ने विवाहिता के साथ की मारपीट, लाठी डंडों से पिटाई कर किया घायल, पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती, दोघट क्षेत्र के मोहम्मदपुर खूंटी का मामला
➡बागपत- शराब के ठेके में हुई चोरी का मामला, सात दिन बाद चोरी का मुकदमा दर्ज, ठेके से शराब की पेटी, नगदी हुई थी चोरी, CCTV के कैद हुई थी चोरी की वारदात, दोघट क्षेत्र के गांगनौली गांव का मामला
➡गोंडा- वारंटी को पैसा लेकर छोड़ने वाला दरोगा सस्पेंड, लाइन हाजिर दारोगा को एसपी ने किया सस्पेंड, दारोगा सुनील के खिलाफ बैठी विभागीय जांच, वारंटी से दारोगा सुनील कुमार ने लिए थे 15000, पत्नी के जेवर गिरवी रख गुलाम हैदर ने दिए पैसे, कोतवाली देहात की चौकी दर्जी कुआं का मामला
➡बागपत- स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप डॉ. राजेंद्र पर की कार्रवाई, छापेमारी कर झोलाछाप डॉक्टर पर कराया केस दर्ज, योग्यता प्रमाण पत्र नहीं दिखने पर हुआ मुकदमा दर्ज, पिलाना सीएचसी अधीक्षक सुधरी शर्मा ने की छापेमारी, सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलोचपुरा का मामला
➡कानपुर- पुलिस और लुटेरे के बीच हुई मुठभेड़, लुटेरे अमित कुमार के पैर में लगी गोली, कुछ दिन पहले लूट की घटना को दिया था अंजाम, बुजुर्ग महिला के साथ घटना को दिया था अंजाम, चैन लूट की घटना को दिया अंजाम
➡बागपत- ससुरालियों ने विवाहिता के साथ की मारपीट, विवाहिता के साथ मायके में की मारपीट, मारपीट के पहले ससुराल ने निकाला बाहर, ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या का किया प्रयास, एसपी के आदेश पर मुकदमा हुआ दर्ज, पति, सास और ननद के खिलाफ केस दर्ज, खेकड़ा कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा




