By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: * उ०प्र०पर्यटन नीति-2022 * 
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > Uncategorized > * उ०प्र०पर्यटन नीति-2022 * 
Uncategorized

* उ०प्र०पर्यटन नीति-2022 * 

timesandspace
Last updated: 2026/03/10 at 2:33 PM
timesandspace
Share
6 Min Read
featured image
SHARE

*उ०प्र० पर्यटन नीति-2022 :*

*उत्तर प्रदेश जल्द बनेगा एडवेंचर टूरिज्म और नव ऊर्जा का केंद्र, गर्मियों में पर्यटन को नया आयाम देने का प्रयास*
– उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 के तहत एडवेंचर टूरिज्म गतिविधियों के लिए उद्यमियों-संस्थाओं को आमंत्रण
– इच्छुक निवेशकों को मिलेगी सरकार से विशेष छूट, अनुसूचित जाति/जनजाति और महिला उद्यमियों को मिलेगी विशेष रियायत
– वाटर स्पोर्ट्स, पैराग्लाइडिंग से बंजी जंपिंग तक, उत्तर प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म से बदलेगा पर्यटन परिदृश्य- जयवीर सिंह

*लखनऊ, 10 मार्च 2026*

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग छुट्टियों में कुछ नया और रोमांचक तलाशते हैं। इसी बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पर्यटन ने टूरिज्म के नए आयाम गढ़ने की दिशा में एक बड़ा और महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। राज्य को रोमांच, नवाचार और अनुभव आधारित पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने के लक्ष्य के साथ पर्यटन विभाग ने एडवेंचर टूरिज्म को नई पहचान देने की पहल शुरू की है।

उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 के तहत प्रदेशभर में साहसिक पर्यटन परियोजनाओं में निवेश के लिए व्यक्तियों, संस्थाओं और उद्यमियों को आमंत्रित किया है, ताकि राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर एडवेंचर टूरिज्म के सशक्त गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सके। इस पहल से न केवल गर्मियों में पर्यटन गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी, बल्कि रोजगार, निवेश और स्थानीय उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा होंगे।

*’एडवेंचर टूरिज्म में अग्रणी बनना लक्ष्य’*
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘राज्य में पर्यटन को महज दर्शनीय स्थलों तक सीमित न रखते हुए हम उसे रोमांचक अनुभवों से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देकर प्रदेश की विविध भौगोलिक और प्राकृतिक संभावनाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाई जाएगी। इस प्रयास में निजी क्षेत्र, उद्यमियों और संस्थाओं की भागीदारी अहम होगी। हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी एडवेंचर टूरिज्म गंतव्यों में स्थापित करना है।’

*तीन तरह के एडवेंचर टूरिज्म*
पर्यटकों की रुचि और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस महत्वाकांक्षी परियोजना को भूमि आधारित, जल आधारित और वायु आधारित एडवेंचर टूरिज्म इन तीन प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इसका उद्देश्य साहसिक गतिविधियों के माध्यम से प्रदेश को एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सके।

*लैंड बेस्ड एडवेंचर टूरिज्म*
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा रोमांच और उत्साह के नए आयाम खोलते हुए भूमि आधारित साहसिक पर्यटन (लैंड बेस्ड एडवेंचर टूरिज्म) को एक सशक्त पहचान के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत एटीवी (ऑल-टेरेन व्हीकल) टूर, बंजी जंपिंग, साइकिलिंग टूर, जीप सफारी और मोटरसाइकिल टूर जैसी गतिविधियां न केवल युवाओं के जोश को नया मंच देंगी, बल्कि एडवेंचर पसंद करने वालों को यादगार अनुभव भी प्रदान करेंगी।

*वाटर बेस्ड एडवेंचर टूरिज्म*
पानी की लहरों पर रोमांच को नया आयाम देने की दिशा में ‘जल आधारित एडवेंचर टूरिज्म’ (वाटर बेस्ड एडवेंचर टूरिज्म) को पर्यटन विकास की प्रमुख कड़ी के रूप में विकसित किया जा रहा है। कयाकिंग, राफ्टिंग, रिवर क्रूज़िंग और आधुनिक वाटर स्पोर्ट्स सेंटर जैसी गतिविधियों के माध्यम से पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

*एयर बेस्ड एडवेंचर टूरिज्म*
विभाग द्वारा आकाश की ऊंचाइयों से रोमांच का नया अध्याय खोलने की दिशा में ‘एयर बेस्ड एडवेंचर टूरिज्म’ को बढ़ावा दिया जा रहा है। हॉट एयर बैलूनिंग, पैराग्लाइडिंग और स्काईडाइविंग जैसी साहसिक गतिविधियों के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र को नई उड़ान देने की तैयारी है।

*सरकार की ओर से मिलेंगी छूट*
उ0प्र0 पर्यटन नीति-2022 के तहत निवेशकों को आकर्षक प्रोत्साहन दिए जाएंगे। नीति के अनुसार, 10 लाख से 10 करोड़ रुपए तक के निवेश पर 25 प्रतिशत की सब्सिडी (अधिकतम 02 करोड़ रुपए), 50 करोड़ रुपए तक के निवेश पर 20 फीसदी (अधिकतम 7.5 करोड़ रुपए), 200 करोड़ रुपए तक के निवेश पर 15 प्रतिशत (अधिकतम 20 करोड़ रुपए), 500 करोड़ रुपए तक के निवेश पर 10 फीसद (अधिकतम 25 करोड़ रुपए) और 500 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश पर भी 10 प्रतिशत सब्सिडी (अधिकतम 40 करोड़ रुपए) दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, 100 प्रतिशत स्टांप शुल्क में छूट और सभी पर्यटन इकाइयों के लिए भूमि परिवर्तन एवं विकास शुल्क में पूर्ण छूट का भी प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जाति/जनजाति और महिला उद्यमियों को 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।

अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने बताया कि ‘एडवेंचर टूरिज्म को विशिष्ट पहचान देने की यह पहल प्रदेश को पारंपरिक पर्यटन से आगे ले जाकर अनुभव आधारित और भविष्य उन्मुख गंतव्य के रूप में स्थापित करेगी। भूमि, जल और वायु आधारित साहसिक गतिविधियों के जरिए राज्य की भौगोलिक विविधता और प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। साथ ही, उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 के तहत दिए जा रहे प्रोत्साहन, निजी निवेश को आकर्षित करेंगे। इससे प्रदेश के पर्यटन ढांचे को मजबूती मिलेगी।

You Might Also Like

*Police SI Exam 2025 अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा निर्देश*

दिल्ली पुस्तकालय संघ का 88 वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।

* शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*

गैस संकट: होटलों पर रोकी गई कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई, 20 हजार उपभोक्ता प्रभावित

*कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर पार, क्या भारत में बढ़ सकते हैं डीजल पेट्रोल के दाम?*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

12.12.2025
Daily E-paper
11.12.2025
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

Uncategorized

*Police SI Exam 2025 अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा निर्देश*

March 10, 2026
Uncategorized

दिल्ली पुस्तकालय संघ का 88 वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।

March 10, 2026
featured image
Uncategorized

* शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*

March 10, 2026
Uncategorized

गैस संकट: होटलों पर रोकी गई कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई, 20 हजार उपभोक्ता प्रभावित

March 10, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • *Police SI Exam 2025 अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा निर्देश*
  • दिल्ली पुस्तकालय संघ का 88 वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न।
  • * शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?