*10 मार्च, मंगलवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 उदयपुर: बड़ी स्थित *बाहुबली हिल क्षेत्र में पहाड़ी पर आग के बीच फंसा पर्यटक*, 100 नंबर पर कॉल बताया, दम घुटने से हुआ बेहोश, रेस्क्यू टीम ने डेढ़ घंटे मशक्कत कर बचाया
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे लगातार बढ़ रही गर्मी, बांसवाड़ा, डूंगरपुर में हीटवेव का अलर्ट, कल उदयपुर में दिन में तापमान 36.5 और रात को 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@37.8, राजसमंद@36.1
🔸 एनआईए से हटाकर *सुखदेव सिंह हत्याकांड की जांच आईपीएस दिनेश एमएन से कराने की मांग*, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने सरकार को दी चेतावनी, 29 मार्च को घेरेंगे मुख्यमंत्री निवास
🔸 *कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत*, उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के यूनिवर्सिटी रोड की घटना, घायल की इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
🔸 *अब डिलीवरी के 25 दिन बाद ही बुक होगा दूसरा सिलेंडर*, ईरान जंग के बीच जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का फैसला
🔸 संसद: *स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा आज,* बोल सकते हैं अमित शाह
🔸 हरियाणा: भिवाड़ी के एक निर्माणाधीन सोसाइटी में *खुदाई के दौरान मिट्टी में दबकर 7 श्रमिकों की मौत*
🔸 कर्नाटक: बेंगलुरु में *आज से बंद हो सकते हैं सभी होटल/रेस्टॉरेंट*, कमर्शियल गैस सप्लाई ठप होने की वजह से लिया गया फैसला
🔸 *दिल्ली दंगा केस*: शरजील इमाम को भाई की शादी में जाने के लिए 10 दिन की अंतरिम जमानत
🔸 बिहार: मौलाना अब्दुल सलीम पर बहराइच में FIR, *सीएम योगी की मां पर की थी अभद्र टिप्पणी*
🔸 नेपाल चुनाव में जीत दर्ज करने वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता *बालेन शाह से पीएम मोदी ने की बात*
🔸 *ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए* इंडोनेशिया ने भारत के साथ एग्रीमेंट किया
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: केरल के कोझिकोड में एक जूते के शोरूम ने उद्घाटन पर ऐसा ऑफर दे दिया कि पूरा शहर अचानक बन गया जूता प्रेमी, शोरूम ने किया था ऐलान, जो भी आएगा ₹1 का नोट लेकर, उसे दिए जाएंगे जूते, भीड़ बढ़ी तो लाइन धीरे-धीरे बन गई कुश्ती अखाड़ा, धक्का-मुक्की हुई शुरू, लोग आगे बढ़ने के लिए ऐसे लगे जूझने, जैसे ₹1 में जूते नहीं, मुफ्त में मिल रहा हो पेट्रोल, पुलिस पहुंची मौके पर, शोरूम के मालिक को ही ले लिया हिरासत में, आरोप- बिना सुरक्षा इंतजाम के ऐसा ऑफर किया प्रचारित, जिससे पूरा इलाका बन गया जूता महाकुंभ, लोग ले रहे चुटकी, “₹1 में आए थे लेने जूते, बने हालात ऐसे कि कई लौटे बिना जूते… और कुछ लौटे खाकर जूते
🔸 *प्रतापगढ़ से मसालों के पार्सल में आते थे ड्रग*, फिर होती थी सप्लाई, अंबामाता और प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पकड़ी गई 30.50 लाख की एमडी पिल्स के मामले में खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर
🔹 क्रिकेट: *गैरी कर्स्टन श्रीलंका के नए हेड कोच बने*, दो साल का कॉन्ट्रैक्ट, कर्स्टन की कोचिंग में भारत ने 2011 में वर्ल्ड कप था जीता




