💁🏻♂️*06 मार्च, शुक्रवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 *जर्जर स्कूलों पर राजस्थान हाईकोर्ट की सरकार को चेतावनी*, स्कूलों के हालत नहीं सुधरे तो जुलाई के बाद स्कूल-अस्पताल के अलावा नया निर्माण देंगे रोक
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे अगले दो सप्ताह हीटवेव की संभावना, कल उदयपुर में दिन में तापमान 36.1 और रात को 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@37.4, राजसमंद@35
🔸 उदयपुर के घंटाघर थाना क्षेत्र के जगदीश मंदिर के बाहर *बदमाश महिला ने पर्यटक की सोने की चेन छीनी*, हुई फरार, 3.5 लाख बताई जा रही कीमत
🔸 राजस्थान: *सरकारी स्कूलों की दीवार पर फोटो के साथ होगी शिक्षकों की पूरी डिटेल*, शिक्षा विभाग ने जारी किये निर्देश
🔸 *7 राज्यपाल, 2 एलजी बदले*, दिल्ली के नए LG बने तरनजीत सिंह संधू , लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना, आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर बनाए गए
🔸 असम: भारतीय वायुसेना का *सुखोई-30 फाइटर जेट जोरहाट से उड़ान भरने के बाद रडार से गायब*, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम
🔸 थक गया हूं, आगे नहीं जाऊंगा…बिहार के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर 9 घंटे ड्यूटी के बाद *लोको पायलट ने रोक दी यात्रियों से भरी ट्रेन*, 3 घंटे तक खड़ी रही ट्रेन, यात्री हुए परेशान
🔸 *महाराष्ट्र कैबिनेट मीटिंग में एंटी कन्वर्जन लॉ बिल को मंज़ूरी*, जबरन धर्मांतरण करने पर गिरफ्तारी का प्रावधान
🔸 एमपी: *खंडवा में आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल*, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, धर्मगुरु पर टिप्पणी से गरमाया मामला
🔸 *भारत ने खामेनेई की मौत पर जताया शोक*, विदेश सचिव ने शोक पुस्तिका पर किए हस्ताक्षर
🔸 नेपाल: *छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मतदान*, करीब 60% वोटिंग, मतगणना जारी, भारत विरोधी बालेन शाह की पार्टी आगे
🔸 कनाडा: *खालिस्तान विरोधी यूट्यूबर नैंसी ग्रेवाल की हत्या*, हमलावरों ने रास्ते में चाकुओं से गोद डाला
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: यूपी के हरदोई में भीख मांगने आया करता था एक भिखारी, इसी दौरान उसकी एक 6 बच्चों की मां से हुई जान पहचान, पहले हाल-चाल गए पूछे, फिर फोन नंबर का हुआ आदान-प्रदान, फिर बातचीत “भीख से प्रेम” तक गई पहुंच, 3 जनवरी को महिला एक बेटी को साथ लेकर बाजार सब्जी खरीदने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन सब्जी तो नहीं आई, उल्टा घर से भैंस बेचने के पैसे भी साथ ले गई, फिर नहीं लौटी वापस, ग़मजदा पति ने पुलिस में की शिकायत, जो जुटी जांच में, लोग कस रहे तंज, एक बोला “आज तक लोग अमीरों के साथ थे भागते, अब तो भिखारी भी निकल रहे ‘लव गुरु’, दूसरे ने कहा प्यार में पैसा नहीं, दिखता है सिर्फ दिल, बस इस केस में दिल के साथ भैंस के पैसे भी गए चले और पति का दाम्पत्य जीवन का भी फट गया बिल”
🔸 मेवाड़ के आराध्यदेव श्रीसांवलियाजी मंदिर में *मासिक भंडार के दूसरे राउंड की गणना में 17.90 करोड़ निकले*
🔹 *टी20 वर्ल्ड कप*: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, कांटे की टक्कर में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया, 8 को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत




