💁🏻♂️*05 मार्च, गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 *ईरान ने बातचीत का न्योता भेजा, अमेरिका ने नहीं दी प्रतिक्रिया*, ईरान पर हमले रोकने वाला बिल अमेरिकी सीनेट में खारिज
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे गर्मी ने दिखाने शुरू किए तेवर, कल उदयपुर में दिन में तापमान 35.2 और रात को 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@36.2, राजसमंद@35
🔸 *जमराबीज का पर्व संपन्न*: मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली, पारंपरिक वेशभूषा पहन पहुंचे मेनारिया समाज के लोग, तोपों की गर्जना और बारूद की महक से चहक उठा मेनार
🔸 *उदयपुर फाइल्स*: बीजेपी महिला नेता ब्लैकमेल कांड में जांच अधिकारी बदला, अब DSP गोपाल चंदेल की जगह ASP गोपाल स्वरूप मेवाड़ा करेंगे जांच
🔸 *जल जीवन मिशन घोटाला*: फरार आरोपी समेत रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल की तलाश जारी, 21 शहरों में 100 से ठिकानों पर ACB रेड
🔸 बिहार: आज 11.30 बजे *राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगे सीएम नीतीश कुमार*
🔸 ओपन एआई ने *ChatGPT 5.3 Instant पेश किया*, दावा – नया वर्जन पहले से ज्यादा सटीक, कम ड्रामेटिक और ज्यादा नेचुरल बातचीत करने में सक्षम
🔸 तमिलनाडु: *कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल*, 28 सीट पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव
🔸 *ईरान तनाव के बीच रूस ने खोला तेल का खजाना*, बोला – भारत और चीन को कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ाने के लिए है तैयार
🔸 *भारत से लौट रहे ईरानी जहाज पर अमेरिकी पनडुब्बी का हमला*, 87 की मौत
🔸 अमेरिका-इजरायल के हमलों में *ईरान में मृतकों की संख्या बढ़कर 1045 हुई*
🔸 *फारस की खाड़ी में भारत ने तैनात की ‘क्विक रिस्पॉन्स टीम*’, जहाजों व नाविकों की सुरक्षा को लेकर हुई हाई-लेवल मीटिंग
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: यूपी के हाथरस के वाटर वर्क्स कॉलोनी में चमचमाती चार पहिया गाड़ी में आए चोर, पर न टूटा ताला, न खुली अलमारी, बाड़े से सीधे सूअरों की घटी गिनती, चोर उतरे कार से, फिर दिखाई ऐसी फुर्ती जैसे ओलंपिक के स्पर्धा में दिखा रहे हो चुस्ती, एक-एक कर पकड़ा सूअरों को, कार में डालना किया शुरू, इस दौरान मोहल्ले के कुत्ते भौंक-भौंककर बैठाते रहे गला, पर आफत नहीं टला, कुछ ही मिनटों में कार फर्राटा भरते हुए सूअरों समेत हुआ गायब, पशु स्वामी दाना-पानी लेकर पहुंचे बाड़े तो बाड़ा था सूना, सीसीटीवी किया चेक, तो मेंटली हो गए ब्रेक, पुलिस में दी सूचना, जो कर रही जांच, पर लोगों की टिप्पणी से उसकी कार्यशैली पर आ रही आंच, चोरी के बाद सुरक्षा से ज्यादा गूंज रही यह शायरी, चोर आए लग्जरी कार में, समझे होंगे हैं माल अपार, सूअर ही ले गए जनाब, जनता पूछ रही—कहां है सरकार?
🔸 कार पलटने से *अपराधी को पकड़ने जा रहे कॉन्स्टेबल की मौत*, पिछले महीने हुई थी शादी, ऋषभदेव थाना इलाके की घटना
🔹 *टी20 वर्ल्ड कप*: साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंद कर न्यूजीलैंड पहुंचा फाइनल में, आज दूसरे सेमी फाइनल में भारत-इंग्लैंड में भिड़ंत




