💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का नोएडा दौरा आज, अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल, दोपहर 2:30 बजे सेक्टर 10 ग्रेटर नोएडा में कार्यक्रम
➡लखनऊ- मड़ियांव पुलिस ने 2 वाहन चोर पकड़े, सूचना पर मड़ियांव पुल से दबोचा, आरोपियों से 4 दोपहिया वाहन बरामद, धीरज कनौजिया और लुकमान गिरफ्तार
➡लखनऊ- दुबग्गा में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार गंभीर घायल, भर्ती, अंधे की चौकी के पास हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
➡इटावा- गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार, नई नवेली दुल्हन समेत 5 घायल, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, कार में फंसे घायलों को निकाला, सभी घायलों को अस्पताल भेजा, भरथना क्षेत्र के निनावा की घटना
➡इटावा- पति से नाराज पत्नी कुएं में कूदी, बचाने के लिए कूदी बेटी की मौत, बचाने 18 साल की बेटी भूमि भी कूदी, ऑटो न चलाने को लेकर दंपति में विवाद, पुलिस और फायर टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन, इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र का मामला
➡झांसी- तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवक घायल हो गए, घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी, नावाबाद थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡कौशाम्बी- तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, हादसे मे बाइक सवार युवक की मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, सरायअकिल के कोटिया पावर हाउस का मामला
➡रायबरेली- हाथ में तलवार लेकर प्रदर्शन की घटना, पासी समाज के जिलाध्यक्ष देशराज पासी, मामले का वीडियो हुआ वायरल, जिले के डलमऊ इलाके का मामला
➡सीतापुर- हुड़दंगियों पर बरसी पुलिस की लाठी, बाइक पर 4 लोग बैठकर रहे थे हुड़दंगी, चौराहे पर पुलिस ने लाठी से किया स्वागत, पुलिस की कार्रवाई का वीडियो वायरल, मिश्रिख कोतवाली के नहर चौराहे की घटना
➡हापुड़- दबंगों ने दंपत्ति पर किया हमला, 4 दबंगों ने धारदार हथियार से हमला, चार नामजद के खिलाफ दर्ज हुई FIR, थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡मेरठ- खाना बनाते समय घर में आग लगी, गैस सिलेंडर लिकेज होने से हुई घटना, झुलसे लोग अस्पताल में भर्ती, सामान जला, लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्याम नगर का मामला
➡बहराइच- सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत, रानीपुर के हरदुवा गांव निवासी था राजू, प्रेमिका के परिजनों द्वारा पीटने का आरोप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
➡चित्रकूट- बाइक और कार की जोरदार टक्कर, बिजली के पोल से टकराई कार, बाइक सवार जिला अस्पताल में भर्ती, कार सवारों को मामूली चोटें आईं, कर्वी कोतवाली के चुनहापुरवा का मामला
➡प्रयागराज- कार सवार दबंगों ने मचाया आतंक, ट्रक हटाने को लेकर विवाद में मारपीट, चालक के भाई को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, दबंगों ने राइफल से मारी गोली, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, जिला पंचायत सदस्य समेत 7 नामजद, एक गिरफ्तार, कब्जे से दो राइफल बरामद, गंगानगर जोन के होलागढ़ की घटना
➡सीतापुर- दीवार के मलबे में दबकर हादसा, घटना में घायल बुजुर्ग की मौत, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, पिसावां के फरदापुर गांव का मामला
➡बस्ती- SP डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में सफलता, देशी शराब के साथ दो युवकों को पकड़ा, 17 गत्तों में 765 टेट्रा पैक शराब बरामद, मुंडेरवा क्षेत्र के सिकरा बरगाह गोदाम से अरेस्ट
➡एटा- 32 वर्षीय व्यक्ति ने किया सुसाइड, तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, पत्नी लगभग 10 महीने से मायके में, घर ना आने से परेशान दुष्यंत का सुसाइड, सूचना पर मौके पर पहुंचे जलेसर SHO, जलेसर क्षेत्र के गांव पुन्हैरा का मामला
➡हाथरस- विद्युत केबिल की चपेट में आई युवती, करंट लगने से युवती की हुई मौत, विद्युत कर्मचारियों का सभासद पर आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सिकंदराराऊ क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 की घटना
➡अलीगढ़- नमाज पढ़कर लौट रहे युवकों संग मारपीट, घटना में चार युवक गंभीर घायल, मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती, दो युवक मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, शाहजमल के तेलीपाड़ा मोहल्ले की घटना
➡कौशाम्बी- पति से विवाद के बाद कुएं में कूदी महिला, कुएं से आवाज आने के बाद पहुंचे ग्रामीण, पुलिस ने महिला को कुएं से बाहर निकाला, बाहर निकाल कर अस्पताल में कराया भर्ती, पिपरी थाना के लालापुर गांव का मामला
➡बलरामपुर- होली के दिन दुकान पर मारपीट से अफरातफरी, करीब चार लोग घायल, प्राथमिक उपचार मिला, कोतवाली देहात पुलिस ने लिया जायजा, कोतवाली देहात क्षेत्र के सिसई का मामला




